आज दिनांक 13 मई 2023 – राजस्थान यूवा कांग्रेस के चुनावों का परिणाम कल दिनाँक 12 मई 2023 को रात्रि 10ः30 बजे घोषित किया गया जिसमें अजमेर से युवा कांग्रेस महासचिव पद पर समीर भटनागर व अपूर्व शर्मा निर्वाचित हुए है।
यह जानकारी देते हुए समीर भटनागर ने बताया कि बताया कि 28 जनवरी 2023 से 3 मार्च 2023 तक राजस्थान यूवा कांग्रेस के चुनाव ऑनलाइन वोटिंग ऐपलिकेशन के माध्यम से करवाये गये थे जिसके परिणाम की घोषणा कर कर रात्रि में करी दी गई है जिसमें अजमेर सेे समीर भटनागर व अपूर्व शर्मा महासचिव पद पर निर्वाचित हुए है। इनके निर्वाचित होने से समस्त यूथ कांग्रेस में हर्ष की लहर व्याप्त है। इसी के चलते युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने समीर भटनागर व अपूर्व शर्मा को माला व साफा पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
स्वागत करने वालो में मुख्य रूप से पूर्व युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव नूर आलम खान, अपूर्व शर्मा, वाहिद खान, ज़फर हाशमी, दिव्य प्रताप सिंह, ज्योतिराज सिंह राजावत, तरुण जोशी आदि उपस्तिथ रहे ।