अजमेर | नगर निगम अजमेर द्वारा राजस्थान सरकार की 10 जन कल्याणकारी योजनाओं के लिए आयोजित महंगाई राहत कैंप में आज वार्ड संख्या 62 टीटी कॉलेज जयपुर रोड में रसूलपुरा निवासी संग राम ने 10 जनकल्याणकारी योजनाओं के गारंटी कार्ड दिए गए राजस्थान सरकार की सभी 10 जन कल्याणकारी योजनाओं के गारंटी लाभ कार्ड प्राप्त करने वालें संग राम के चेहरे पर मुस्कान देखने योग्य थी वह सरकार को और नगर निगम के अधिकारियों को दिल सें दुआएं एवं धन्यवाद दे रहा था |
कैंप प्रभारी रिजवाना तबस्सुम एवं क्षेत्रीय पार्षद नरेंद्र तुनवाल ने बताया शिविर मे राजस्थान सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का आमजन लाभ उठा रहे हैं। राजस्थान सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का आमजन अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं महंगाई राहत शिविर में आज 1085 गारंटी कार्ड वितरित किए गए!
महंगाई राहत शिविर में सह प्रभारी नीति गोस्वामी,हजारीलाल,रितु शर्मा,दीनाराम बुगालिया,भूपेंद्र सोनी,विनोद आलूदिया आदि ने सहयोग किया |