गुलाबबाडी एल सी 42 पर निर्माणाधीन आरओबी का काम पूरा न होने की शिकायत

सीनियर सिटीजन सोसाइटी समूह 20 नाका मदार, सिन्धी एसोसिएशन नाका मदार और नाका मदार रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारी ने जिलाधीश को गुलाबबाडी एल सी 42 पर निर्माणाधीन आरओबी के संबंध में ज्ञापन दिया। सीनियर सिटीजन सोसाइटी नाका मदार के संयोजक राजेन्द्र शिवहरे ने बताया कि ROB का कार्य अक्टूबर 18 में शुरु हुआ था परंतु 5 वर्ष पूर्ण होने पर भी अभी तक उक्त कार्य पूर्ण नहीं हुआ है उन्होंने यह भी बताया कि अभी पिछले 6 माह से बिल्कुल भी कार्य नहीं हो रहा है। आपने यह भी बताया कि वर्तमान में आवागमन के लिए उपलब्ध मार्ग जिसमें बड़े-बड़े गड्ढे हो रखे हैं और स्पीड ब्रेकर बने हुए हैं जिसके कारण बुजुर्ग एवं बच्चे दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। उक्त मार्ग पर पुनः डामरीकरण करवाने की व्यवस्था की जाए।

error: Content is protected !!