अजमेर ! उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ की एक दिवसीय पुष्कर प्रवास के दौरान आज राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री धर्मेंद्र राठौड एवं उनकी पत्नी हन्सा कंवर ने पुष्कर हेलीपैड पर अगवानी कर स्वागत किया! पुष्कर हैलीपैड पर उपराष्ट्रपति धनखड एवं उनकी पत्नी डाॆं सुदेश ने निगम अध्यक्ष राठौड़ एवं उनकी पत्नी हन्सा कंवर से कुशल क्षेम पूछी और पारिवारिक बातचीत की !
इस अवसर पर राजस्थान सरकार के कृषि मंत्री लालचंद कटारिया संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा पुलिस महानिरीक्षक रूपिद्र सिंह जिला कलेक्टर अंशदीप पुलिस अधीक्षक चुनाराम एवं नगर पालिका पुष्कर के चेयरमैन कमल पाठक ने उपराष्ट्रपति की अगवानी कर स्वागत किया!