जीएसटी की जटिलताओं में सुधार करने की मांग

अजमेर शहर व्यापार महासंघ के प्रवक्ता सीए विकास अग्रवाल व प्रवक्ता कमल गंगवाल ने वित्त मंत्री सीतारमण को महासंघ के अध्यक्ष किशन गुप्ता की अगुवाई में ज्ञापन भेजकर जीएसटी प्रणाली में संशोधन करने की मांग की है। गौरतलब है कि दोषपूर्ण प्रणाली के कारण जीएसटी में इंस्पेक्टर राज हावी होने जा रहा है जिसके कारण देश में भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा जिससे आम व्यापारी दहशत में है। नए कानून के तहत जो घोषित तिथि के मुताबिक जीएसटी के अंतर्गत दुकानों पर विशेष अभियान चलाने की योजना है जिसमें यदि व्यापारी सही तरीके से कार्य कर रहा है बावजूद इसके भी जानबूझ कर व्यापारी को हैरान व परेशान करने के उद्देश्य से उक्त मुहिम चलाई जा रही है। महासंघ के प्रवक्ता अग्रवाल व गंगवाल ने बताया कि व्यापार इन दिनों वैसे ही वैश्विक मंदी व ऑनलाइन व्यापार के कारण बुरी तरह से प्रभावित है ऐसे में जीएसटी अधिकारियों द्वारा चलाए जाने वाले अभियान से व्यापारियों में परेशानी व भय व्याप्त है। महासंघ के अध्यक्ष किशन गुप्ता ने बताया कि कोरोना बीमारी से अभी देश पूरी तरह से उबरा नहीं है, व्यापारिक गतिविधियां कमजोर हैं ऐसे में उक्त अभियान को फिलहाल निरस्त किया जाना चाहिए और जीएसटी प्रणाली का सरलीकरण किया जाना व्यापारी के हित में होगा। उक्त अभियान के निरस्त करने की मांग करने वालों में अध्यक्ष किशन गुप्ता, भगवान चंदीराम, प्रवीण जैन, सीए विकास अग्रवाल, कमल गंगवाल, गिरीश लालवानी, राजकुमार गर्ग, अशोक बिंदल, नरेंद्र सिंह छाबड़ा, सुरेश चारभुजा, विवेक जैन, संपत कोठारी, बालेश गोहिल, राजीव जैन निराला, जरनैल सिंह, संजय कुमार जैन, विजय पांड्या आदि हैं।
सीए विकास अग्रवाल
प्रवक्ता, अजमेर शहर व्यापार महासंघ
मो. 9829535678

error: Content is protected !!