अजमेर । थाना क्रिश्चियनगंज पर सीएलजी सदस्य , शांति समिति सदस्य, सुरक्षा सखी , पुलिस मित्र सदस्यो की मीटिंग का आयोजन थाना स्थित बाल मित्र कक्ष में किया गया। मीटिंग में क्षेत्र के गणमान्य सदस्य भी उपस्थित थे । गणमान्य सदस्यो से इलाका थाना की कानून व्यवस्था, शांति व्यवस्था सम्बंधी विषयो पर विचार विमर्श किया गया। आने वालों त्यौहारो व अन्य उत्सव के आयोजन को लेकर चर्चा की गई। सभी सदस्यगण ने अपने-अपने विचार रखे । क्षेत्र की कानून व्यवस्था व शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले लोगों की सूचना गोपनीय रूप से पुलिस को देने बाबत बताया गया । इस अवसर पर आरपीएस आयुष वशिष्ठ ने मार्गदर्शन किया । थानाधिकारी करणसिंह खंगारोत ने थाना क्षेत्र की गतिविधियों से अवगत कराया । एसआई बुधराम विश्नोई ने सदस्यो का परिचय कराया । इस अवसर पर राजेश जादम, राजेंद्र गांधी, खीमसिंह रावत, बबिता इनानी, कमल गंगवाल, विजय जैन, दीपसिंह शेखावत, प्रवीण जैन, राजकुमार गर्ग,दिनेश शर्मा, मुकेश चीता, चंद्रप्रकाश, रूपेंद्र सिंह सहित अन्य उपस्थित थे ।
विजय जैन पांड्या
सदस्य
9783933641