अजमेर 26 जून। पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री और अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने विधायक कोष से स्वीकृत 08 लाख की राशि से ग्राम हाथीखेडा मुख्य हथाई की चारदीवारी निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया।
देवनानी ने बताया कि विधायक कोष से स्वीकृत राशि से गांव हाथीखेडा मुख्य हताई में चारो तरफ चारदीवारी और तारबंदी का निर्माण किया जायेगा। देवनानी ने बताया की मुख्य हथाई में प्राचीन नाग पहाड़ भैरव मन्दिर स्थित है। देवनानी ने शुभारम्भ से पूर्व प्राचीन भैरव मन्दिर के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। ग्रामीण महिलाओं ने देवनानी का ढोल बजाते हुए एवं लोक गीत गाते हुए उनका स्वागत किया। इस निर्माण कार्य से मुख्य हताई पर जगली जानवरों से सुरक्षा मिलेगी।
देवनानी ने मौके पर सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि मेरे द्वारा बजट घोषणा 2022-23 ग्राम हाथीखेड़ा सांवरा फोजी मकान से जय सिंह दुकान सामने से सेखी जवारा के मकान तक सीसी सड़क निर्माण के प्रस्ताव सार्वजनिक निमार्ण विभाग को भिजवाए गए थे जिसकी वित्तीय स्वीकृति जारी हों चुकी है सड़क निर्माण पर 30 लाख राशि खर्च होगी, निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होगा।
मौके पर सरपंच लाल सिंह रावत, शंकर सिंह रावत, देवी सिंह रावत, भौम सिंह, बीरम सिंह, भवानी सिंह, फूल सिंह, छोटू सिंह, विवेक सिंह, कमला भाट, रेखा रैदास, अनिता रावत सहित बडी संख्या में गांव के बुजुर्ग एवं महिलाऐं उपस्थित रहे।
