ऑल इंडिया पारीक महासभा यूथ विंग के राष्ट्रीय स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर के कार्यकर्ता होंगे शामिल
महासभा (यूथ विंग) के जिलाध्यक्ष सुशील पारीक ने बताया कि पुष्कर स्थित पारीक भवन में आगामी 2 जुलाई को पारीक युवा मंथन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। ऑल इंडिया पारीक महासभा यूथ विंग के राष्ट्रीय चेयरपर्सन लवजीत पारीक ने बताया कि पारीक समाज के युवाओं के बीच आपसी सामंजस्य, समन्वय एवं संवाद को किस प्रकार कायम किया जाए, समय के अनुसार अध्ययन एवं कार्यशैली में क्या परिवर्तन किया जाए, युवाओं के व्यासायिक उन्नयन हेतु क्या क्या कार्य किये जाएँ, इन विषयों को लेकर ऑल इंडिया पारीक महासभा यूथ विंग जिलाध्यक्ष सुशील पारीक महासचिव किशन पारीक ने अजमेर जिला कार्यकारिणी एवं स्थानीय पारीक सेवा समिति को उक्त कार्यक्रम में आने का आमंत्रण दिया। यूथ विंग की राजस्थान प्रदेश इकाई के चेयरपर्सन मनोज पारीक ने कार्यक्रम के सम्बन्ध में कहा कि मंथन -2 में यूथ विंग की राष्ट्रीय कार्यकारिणी, राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी के साथ भारतवर्ष में विभिन्न प्रांतों में गठित यूथ विंग की प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला एवं ब्लॉक स्तर के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहेंगे। ए आई पी एम यूथ विंग के आगामी वर्षों में किये जाने वाले कार्यों पर मंथन में विचार विमर्श किया जाएगा। पारीक ने बताया कि इस अवसर ऑल इंडिया पारीक महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल पारीक एवं अखिल भारतवर्षीय पारीक आश्रम ट्रस्ट पुष्कर अध्यक्ष रामनिवास पारीक युवाओं के मार्गदर्शन हेतु कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।
सुशील पारीक
जिलाध्यक्ष, ऑल इंडिया पारीक महासभा यूथ विंग
मो. 9829077444
