राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सराधना में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष पर 125 स्काउट गाइड ने परेड ,अनुशासन व सेवा कार्य के माध्यम से स्काउटिंग का संदेश दिया।
भामाशाह प्रेरक व स्काउट ट्रेनिंग काउंसलर रामदेव कालेल ने बताया कि विद्यालय के भौतिक विकास के लिए भामाशाहों ने लाखों रुपए का सहयोग प्रदान किया । विद्यालय परिवार की ओर से भी एक लाख से अधिक सहयोग राशि जुटाई गई ।विद्यालय के खेल प्रतिभाओं को निखारने व खेल मैदान को तैयार करने हेतु भामाशाहों ने मिट्टी की ट्रालिया डलवाकर जेसीबी से समतलीकरण का कार्य करवाया। साथ ही टीन शेड लगवाने के लिए सहयोग प्रदान किया। सराधना डेयरी की ओर से एक लाख 12 हजार रुपए भौतिक विकास व विधार्थियो को प्रोत्साहन हेतु प्रदान किये चोयल संस्थान की ओर से 14 हजार से अधिक की राशि विधार्थियो के विकास हेतु प्रदान की शिवचरण जी की ओर से 7 हजार रुपये विधार्थियो के विकास हेतु सहयोग प्रधान किया। जाट समाज की ओर से हजारों रुपए का सहयोग प्रदान किया। ग्राम पंचायत सराधना सरपंच हरिकिशन जाट,महिपाल परोदा, राजेश परोदा,अशोक परोदा,रामस्वरूप करेसिया, रामस्वरूप वैष्णव, यशपाल मुड़वड़िया, तेजमल प्रजापत,रामस्वरूप खोजा, भंवर लाल गोल्या, बाबूलाल खोजा ,सावरलाल परोदा,हरजी राम परोदा ,राजन मुंडवाडिया, सुखदेव मंडरावलिया ,पेंटर मदन लाल , वैज्ञानिक राजेंद्र सिंह परोदा डी आर डी ओ सहित अनेक सम्मानित अभिभावकों ने विद्यालय के भौतिक विकास में अपना सहयोग प्रदान किया आर एन फाउंडेशन की ओर से व्यवसायिक शिक्षा के विकास हेतु साइन बोर्ड प्रदान किया गया। प्रधानाचार्य रेखा चौहान ने सभी भामाशाहों को विद्यालय के विकास में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और आशा व्यक्त कि भविष्य में इसी प्रकार उनका सहयोग मिलता रहेगा। मेघराज मुंडवाडिया,डाउ सिंह रावत, राजकुमार शर्मा,सी पी शर्मा,मुरलीधर ईनानी,देवेंद्र सिंह भड़ाना,विश्राम जाखड़,आश्विन कुमार, शतीश कुमार समय सिंह, आर एन रावत, मनोज कुमार अमिता अग्रवाल,,सीमा सोनी, मिनी उबाना, शशि मीना, रानू तेली सहित सभी छह विद्यालयों के संस्था प्रधान व समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।