भोजन के पैकेट किए वितरित

अजमेर। महाराजा अग्रसेन महिला समिति द्वारा भोजन के पैकेट वितरित किये गए। अध्य्क्ष दीपिका श्रिया सचिव अंशु बंसल ने बताया कि अधिक मास की अमावस्या के मौके पर महाराजा अग्रसेन महिला समिति द्वारा जरूरतमंद परिवारों की बस्ती में जाकर 250 भोजन के पैकेट वितरित किये गये। साथ ही बच्चों के लिए लड्डू, बिस्किट ,कुरकुरे, टॉफी,फल व अन्य खाद्य सामग्री भी वितरित किये गए। इस अवसर पर संरक्षक नीलू गुप्ता, अंजू पंसारी के साथ कोषाध्यक्ष सरोज बंसल व ज्योति गर्ग, अनीता अग्रवाल आदि सदस्यों ने उपस्थित होकर सेवा कार्य में सहयोग प्रदान किया।

error: Content is protected !!