एसएलसी वोमानिया साड़ी डे आज

अजमेर, 29 सित./सिंधी लेडीज क्लब अजमेर शनिवार, 30 सितंबर 2023 को करने जा रहा है अपना नया इवेंट SLC WOMANIYA Saree day.
दिशा प्रकाश किशनानी ने बताया की भारतीय पारंपरिक परिधान साड़ी को प्रदर्शित करने के लिए इसमें 11 तरीके की साड़ियों को हम लोग प्रदर्शित करेंगे, लहरिया साड़ी, बंधेज साड़ी, प्लेन साड़ी, प्रिंटेड, कोटा डोरिया, कॉटन, फ्रिल वाली, सिल्क चिकनकारी, एंब्रायडरी, सीक्वेंस साड़ी।
कुसुम आर्य ने बताया कि क्लब की 91 सदस्यों का 11 प्रकार की साड़ियों में अलग-अलग ग्रुप बनाएंगे। हर ग्रुप अपनी साड़ी से, टेबल पर सजी चीज़ों से अपनी पहचान करवाएगा। हर साड़ी ग्रुप के लिए गेम्स भी रखे गए है।
अजमेर में अभी तक इस तरह का कोई इवेंट नहीं हुआ है। सिंधी लेडीज क्लब के इस इवेंट्स की शहर में चर्चाएं सुन कर दूसरे क्लब की महिलाएं भी इवेंट में आने को बेताब है।
हर बार SLC के इवेंट के लिए होस्ट टीम तैयार होती है जो ग्रुप के इवेंट में चार चांद लगा देती है।
इस बार की होस्ट टीम में 11मेंबर्स है।

1.पल्लवी वलेचा
2.हेमा साधवानी
3.विशाखा चांदवानी
4.प्रियंका किशनानी
5.नीतू भांबनी
6.कांता मानकानी
7.ममता साधवानी
8.आशा रजवानी
9.दीपा पारवानी
10.भारती लालवानी
11.राखी उत्तवानी

दिशा प्रकाश किशनानी

error: Content is protected !!