महा क्षमावाणी एवं वार्षिक कलशाभिषेक समारोह हर्षोल्लाह से संपन्न

आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज के शिष्य मुनि श्री 108 संकल्प सागर जी महाराज मुनि श्री 108 सद्भाव सागर जी महाराज का भव्य छठवा दीक्षा महोत्सव आज विद्यासागर तपोवन में बड़े धूमधाम से बनाया गया उपस्थित जन सैलाब के बीच महा क्षमावाणी एवं वार्षिक कलशाभिषेक समारोह भी हर्षोल्लाह से संपन्न हुआ
विद्यासागर तपोवन में आज 6 अक्टूबर को दोपहर 2:00 से यह भव्य आयोजन प्रारंभ हुआ जिसमें सर्वप्रथम मंच पर मुनिश्री की अगवानी की गई और मंगलाचरण के माध्यम से स्वागत किया गया श्री दिगंबर जैन मुनि संघ सेवा जागृति मंच के तत्वाधान में सभी कार्यक्रम संपूर्ण हुए अध्यक्ष सुनील जैन होकरा ने बताया कि मुनि श्री संकल्प सागर जी महाराज ने अपने छठवें दीक्षा दिवस पर कहा कि गुरु विशुद्ध सागर जी महाराज का हमारे जीवन पर बहुत बड़ा उपकार है गुरु की कृपा से ही आज हम यहां तक पहुंच पाए हैं गुरु कृपा जिस पर होती है जीवन धन्य हो जाता है

मुनि श्री सद्भाव सागर जी महाराज दे भी प्रवचन देते हुए कहा कि गुरु कृपा के सागर में हम सब डूबे हुए हैं गुरु की एक कृपा की नजर हमको भाव से तार देती है आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज ने 6 वर्ष पूर्व हमें दीक्षा प्रदान की आज हमारा जीवन धन्य है हम मोक्ष मार्ग की ओर गुरु कृपा से बढ़ रहे हैं
मुनिशी संकल्प सागर सद्भाव सागर जी महाराज की अष्ट द्रव्य से पूजन की गई जिसमें बड़ा धड़ा पंचायत तपोवन महिला मंडल पंचशील सोनी नगर आनंद नगर सर्वोदय कॉलोनी छतरी योजना पाल बिचला महिला मंडल ने मुनि श्री की अष्ट द्रव्य से पूजन की तपस्या करने वालों का हुआ सम्मान

पर्व पर्युषण मैं तपस्या करने वाले सभी तपस्वियों का सम्मान किया गया 32 उपवास करने के लिए श्री कैलाश चंद्र सेठी को प्रीति जैन पंचशील को 16 उपवास करने के लिए सम्मानित किया गया साथ में ही 20 से अधिक महानुभव जिन्होंने 10 उपवास किया उनका भी श्री दिगंबर जैन मुनि संघ सेवा जागृति मंच की ओर से सम्मानित किया गया जागृति मंच अजमेर की ओर से अध्यक्ष सुनील जैन होकरा ने प्रदीप पाटनी अजय दोसी निर्मल पहाड़िया ताराचंद सेठी राकेश सविता जैन महेश गंगवाल का कार्यक्रम आयोजन में सेवाएं देने के लिए सम्मान किया गया
मुनिश्री संकल्प सागर जी महाराज के पाद पक्षालन कमल सुबोध सोनिया सुनीता शिल्पी होकरा एवं मुनि श्री सद्भाव सागर जी महाराज के सुनील बिंदिया खटोड़ को मिला

वार्षिक कलशाभिषेक में आदिनाथ भगवान स्वर्ण कलशो से अभिषेक हुए प्रतिवर्ष की भांति बड़ा-बड़ा पंचायत के माध्यम से यह वार्षिक कलशाभिषेक संपन्न होते पंचायत की ओर से अध्यक्ष प्रदीप पाटनी मंत्री मनीष सेठी सुनील डिलवारी पवन बिरला सिटी बसंत सेठी अनिल गदिया अशोक पहाड़िया आदि उपस्थित थे

error: Content is protected !!