जैन मुनि पहुॅंचे सर्वोदय कॉलोनी जिनालय में

अजमेर, 13 अक्टूबर, 2023 / श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन जिनालय में शुक्रवार सवेरे मुनि श्री सद्भाव सागरजी एवं मुनि श्री संकल्प सागरजी महाराज का पदार्पण हुआ, जहॉं मंगल प्रवचन, आहार चर्या व दोपहर को स्वाध्याय सभा तथा शाम को आचार्य भक्ति व वैयावृत्ति आदि कार्यक्रम हुऐ।
इससे पूर्व सिविल लाइन जिनालय में मुनिश्री के मुखारविंद से शांतिधारा की हुई। इसके बाद विहार करके मुनि संघ पुलिस लाइन चौराहा होते हुऐ सर्वोदय कॉलोनी पहुँचा। विहार में कॉलोनी से विनय गदिया, विवेक पाटनी, योगेन्द्र गदिया, मनीष पाटनी, सुयोग गंगवाल, निमेष पाटनी, अशोक गोधा, अनिल पाटनी आदि साथ रहे। रास्ते में पड़ने वाले श्रावकगणों ने मुनि श्री के पाद प्रक्षालन भी किये तथा कॉलोनी में महिलाओं ने मंगल कलश लेकर मुनि संघ की अगवानी की। मंदिरजी में महाराज श्री के समक्ष सुभाष पाटनी, कमल कासलीवाल, दिनेश पाटनी, सुभाष गंगवाल, महेश गंगवाल, नवीन पाटनी, अनिल गंगवाल आदि ने अर्घ्य चढ़ाया। आहार चर्या के लिए चौके अभय जैन व पदमकांत जी गदिया के रहे। अल्पप्रवास के दौरान श्रावकगणों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। जिनालय समिति अध्यक्ष विजय दनगसिया ने बताया कि अल्पप्रवास के बाद शानिवार को दोपहर बाद मुनि संघ ज्ञानोदय तीर्थ क्षेत्र नारेली के लिए विहार करेगा।

अनिल पाटनी
जिनालय समिति, सर्वोदय कॉलोनी
फोन – 9829215242

error: Content is protected !!