दुर्गा अष्टमी पर भाजपा उत्तर प्रत्याशी वासुदेव देवनानी ने नौ मंदिरों में लगाई धोक, लिया आशीर्वाद

अजमेर 22 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी अजमेर उत्तर विधानसभा सीट से प्रत्याशी वासुदेव देवनानी ने दुर्गा अष्टमी के मौके पर रविवार को शहर में माता के नौ मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की और माथा टेक आशीर्वाद लिया। देवनानी ने अजमेर सहित प्रदेशवासियों के लिए सुख शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। देवनानी ने चामुण्डा माता मन्दिर, नौसर घाटी माता मन्दिर, संतोषी माता मन्दिर, भक्ति धाम स्थित माता का मंदिर, जतोई दरबार, अम्बें माता मन्दिर बजरंगगढ़, काली माता मंदिर चांद बावड़ी, काली माता मन्दिर, रामगंज, काली माता मन्दिर फॉयसागर रोड़, आगरा गेट गणेश मंदिर पहुंचकर देवी के दर्शन किए। इसके बाद देवनानी ने विभिन्न वार्डो का भी दौरा किया। वार्ड 62 में भोपो का बाड़ा पहुंचने पर देवनानी ने क्षेत्रवासियों ने गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इस दौरान देवनानी ने स्थानीय लोगो से चर्चा कर क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली। इसके बाद देवनानी वार्ड 64 के पुलिस लाइन क्षेत्र में नया बाड़ा शिव मंदिर पहुंचे और लोगो से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान तारा रावत, मंगल सिंह रावत, शमशेर सिंह रावत, महेन्द्र सिंह रावत, शंकर सिंह रावत, जयसिंह रावत, सीताराम शर्मा, विवेक सिंह रावत, शक्ति सिंह कच्छावा, दीपेन्द्र लालवानी, सतीश बंसल, महेन्द्र जादम, राजेश शर्मा, योगेश शर्मा, भारती श्रीवास्तव, सुभाष जाटव, मनोज मामनानी, रमेश चेलानी, सत्येन्द्र शर्मा रचित कच्छावा, गजेन्द्र शर्मा, सुनिल सिंह राजावत, रमेश चंद सेन विक्रम सिंह आदि साथ रहे।

error: Content is protected !!