कांग्रेस का जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित

अजमेर।राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की रीती नीतियों के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए आज सिविल लाइन में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल के सानिध्य में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

जनसंवाद कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ जयपाल ने कहा कि राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के आमजन को महंगाई से राहत मिली है। राजस्थान में कांग्रेस की सरकार रिपीट होगी ।

उन्होंने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर एडवोकेट प्रद्युम्न सिंह अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिवकुमार बंसल बीना शर्मा रुबीना बानो मानसिंह रावत अनीता रावत विक्रम मल्होत्रा आदि ने विचार व्यक्त किया ।

इस अवसर पर एडवोकेट लक्ष्मी बेरवा चांदनी मेहरात इमरान खान साहिल हुसैन श्वेता कैन मधु नायक आबिद अली काठात प्रदीप शर्मा बी एम नागर आफताब आलम हाशमी निशि डांसरा किरण गुनरात रक्षा रोज सहित बड़ी संख्या में युवा एडवोकेट उपस्थित रहे। जनसंवाद कार्यक्रम का संयोजन महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सुरजीत कपूर ने किया।

error: Content is protected !!