हथकरघा सद्भावना की सौगात

सर्व धर्म मैत्री संघ के द्वारा दिगंबर जैन आचार्य विद्यासागर जी महाराज का जन्मदिवस बड़ी हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया |
आज दिनांक 27 अक्टूबर शुक्रवार – सेंट मैरी’ कान्वेंट स्कूल की सभागार में सर्व धर्म मैत्री संघ के द्वारा दिगंबर जैन आचार्य विद्यासागर जी महाराज का जन्मदिवस बड़ी हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया |
संस्था के अध्यक्ष प्रकाश जैन ने बताया कार्यक्रम का प्रारंभ विभिन्न संप्रदायों के धर्मगुरु व प्रतिनिधियों के द्वारा आचार्य श्री जी के सम्मुख दीप जलाकर किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिप्टी मेयर नीरज जैन थे |
इस अवसर पर एक विशेष्य परिचर्चा मेरा शहर सद्भावना का शहर पर विभिन्न संप्रदायों के मुख्य प्रतिनिधियों उपासकों के द्वारा रखी गई जिसमें दरगाह ब्रह्मा मंदिर पुष्कर गुरुद्वारा पुष्कर नारेली तीर्थ अजमेर अजमेर की प्राचीन चर्च वी राजस्थान का अनूठा बौद्ध मठ के बारे में चर्चा की गई वह अजमेर शहर को सद्भावना समरसता का शहर बताया गया |
कार्यक्रम में दरगाह दीवान साहब के बेटे नसीरुद्दीन चिश्ती, महंत श्याम सुंदर शरण देवाचार्य, फादर सुनी, सरदार दिलीप सिंह छाबड़ा, जीडी बेरवाल, नीरज जैन ने अपने वक्तव्य से अजमेर के इतिहास को समरसता का रूप देते हुए इसकी महत्वता पर प्रकाश डाला|
स्कूली बालिका लाभांशी बंसल के द्वारा सांप्रदायिक सद्भाव के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए स्कूल में की गई समरसता की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला |
आचार्य विद्यासागर जी महाराज के आशीर्वाद एवं प्रेरणा से अजमेर में हथकरघा प्रशिक्षण केंद्र का संचालन शीघ्र प्रारंभ हो रहा है जिसका कल उद्घाटन है किसी भी संप्रदाय का कोई भी व्यक्ति प्रशिक्षण केंद्र पर कार्य सीख कर अपना व्यापार प्रारंभ कर सकता है| आचार्य श्री की दूर दृष्टि ही भारत को समृद्ध भारत बनाने की है| यह सौभाग्य अजमेर शहर को राजस्थान में प्राप्त हुआ | आचार्य गुरु की दीक्षा स्थली भी अजमेर है कार्यक्रम में भारतीय जैन मिलन की महिलाओं के द्वारा भजन की प्रस्तुति की गई साधना जैन व रेखा जैन ने गुरु के प्रति समर्पण के भाव भजन के माध्यम से रखें स्कूली बालिकाओं के द्वारा मंगल भावना मंगल मंगल के द्वारा पूरे विश्व में मंगल हो की भावना प्रेषित की कार्यक्रम में प्रणव भैया इंजीनियरिंग शिक्षित जिन्होंने आचार्य श्री को अपना जीवन समर्पित कर दिया जो हथकरघा प्रशिक्षण केंद्र का संचालन करेंगे उनका भी मंच के मुख्य अतिथियों के द्वारा अभिनंदन किया गया विशेष अतिथि अभय जैन शाह बजाज अहमदाबाद से पधारे उन्होंने अपनी भावनाओं के माध्यम से गुरु जी का समरसता का संदेश दिया आचार्य विद्यासागर जी महाराज का एक और उपक्रम इंडिया नहीं भारत कहो एक कार्यक्रम जवाहर रंगमंच पर आयोजित किया गया जिसके सकारात्मक परिणाम हासिल हुए केंद्र सरकार के द्वारा एनसीईआरटी के सिलेबस में इसे भारत कहने की अपील की गई कार्यक्रम का संचालन संस्था के अध्यक्ष प्रकाश जैन ने किया कार्यक्रम में रिटायर्ड आर्यस पीसी गंगवाल मुकेश जैन पवन जैन मैत्री संघ के सभी पदाधिकारी जैन मिलन की अध्यक्ष श्रीमा जैन अलकेश जैन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रही।
भवदीय
प्रकाश जैन
98293 32777

error: Content is protected !!