अखिल भारतीय श्री प्राज्ञ जैन युवा मंडल का राष्ट्रीय युवा शिविर का आयोजन महावीर भवन नवकार कॉलोनी अजमेर में संघनायक पूज्य गुरुदेव श्री प्रियदर्शन मुनि जी महाराज साहब के सानिध्य मे गुरुदेव श्री पन्नालाल जी महाराज साहब आचार्य श्री सोहनलाल जी महाराज साहब के जयकारों के साथ प्रारंभ हुआ। संघनायक गुरुदेव श्री प्रियदर्शन जी महारासा ने उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए फरमाया कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में युवाओं को विकृतियों एवं कुव्यस्नों का त्याग करना आवश्यक है। हमारा स्वप्निल संघ विषय पर संबोधित करते हुए गुरुदेव श्री ने फरमाया कि संघे शक्ति कलियुगे सहित संघ में एकता व अनुशासन अत्यंत आवश्यक है इसके बिना संघ का विकास संभव नहीं है। युवा अधिवेशन में विभिन्न शहरों से पधारे युवकों को मंगल आशीर्वाद देते हुए गुरुदेव श्री ने फरमाया कि आज के परिप्रेक्ष्य में युवा पीढ़ी धर्म से विमुख होती जा रही है, जिसके परिणाम हम सभी देख रहे हैं। हमें युवाओं को धर्म से जोड़ना एवं अच्छे संस्कारों के निर्माण करना है जिससे संघ व समाज का भविष्य उज्जवल हो सकता है।
हमारा जिन शासन हमारा समर्पण विषय पर संबोधित करते हुए जयपुर से पधारे हुए मोटिवेशनल स्पीकर श्री निपुण डागा ने बताया कि सबसे पहले हमें अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करते हुए हमें धर्म में PHD करनी है P से Passion यानि कार्य के प्रति जुनून पैदा करना होगा।H का अर्थ हंगरी यानी भूख जागृत करना ,कार्य के प्रति भूख जागृत करना। और डी का मतलब डिसिप्लिन इनके समन्वय से ही हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। इसी के साथ उन्होंने कहा कि कोई भी कार्य जस्ट डू इट। शुरू करो अभी से ,तभी हम सफल हो सकते हैं। कार्य को कल के लिए टालने वाला कभी कार्य में सफल नहीं हो सकता है।
नव संकल्प नव जागृति विषय पर जोधपुर से पधारे मोटिवेशनल स्पीकर श्रीकांत गुप्ता जी ने अपने उद्बोधन पर युवाओं को संकल्प सहित कार्य करने पर सफलता सुनिश्चित होती है। इस हेतु उन्होंने सभी से मुस्कुराहट के साथ जय जिनेंद्र बोलना, आंखों में वात्सल्य भाव रखना, बोले तो प्रशंसा से बोले, धर्म जीना सिखाता है ,ज्ञान व क्रिया की समन्वयता से जीवन महोत्सव बन जाता है। आदि विचारों का विस्तार से उदाहरण सहित समझाइस प्रदान की।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अतुल पाडलेचा ने पधारे हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए मोमेंट प्रदान किया।
प्रवक्ता पदम चंद खटोड़ ने आगामी कार्यक्रम के अंतर्गत बताया कि शाम को महावीर भवन में ही प्रतिक्रमण पश्चात भक्ति संध्या का आयोजन रखा गया है एवं कल दिनाक 29.10.23 को प्रवचन पश्चात दोपहर 1:00 बजे से सतगुरु इंटरनेशनल स्कूल पंचशील में राष्ट्रीय युवा अधिवेशन का आगाज श्री अंकित दरडा के मुख्य आतिथ्य में एवं विशेष अतिथियों के सानिध्य में किया जाएगा ।अधिवेशन में प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर हर्षवर्धन जैन भी अपने उद्बोधन प्रस्तुत करेंगे अधिवेशन का संचालन प्रसिद्ध मंच संचालक श्री ओम आचार्य फालना द्वारा किया जाएगा कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति नाहर सिस्टर भीलवाड़ा के द्वारा दी जाएगी।
श्री प्राज्ञ युवा मंडल अजमेर के अध्यक्ष अमित बोहरा,मंत्री अमित पोखरणा ने सभी से अधिवेशन में भाग लेकर सफल बनाने का आह्वान किया।
पदम चंद खटोड़
प्रवक्ता