पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि व सरदार पटेल की जयंती पर श्रद्धांजलि की अर्पित

प्रदेश राजीव गांधी यूथ फेडरेशन के प्रदेश संयोजक कमल गंगवाल व कांग्रेस पार्टी सीए प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विकास अग्रवाल सोनिया गांधी बिग्रेड के शहर अध्यक्ष राजकुमार गर्ग ने आज भारत की पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर स्थानीय स्टेशन रोड स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
गंगवाल व अग्रवाल ने बताया कि आयरन लेडी के नाम से विश्वविख्यात, प्रियदर्शिनी स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि के अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने श्रीमती गांधी के देश के लिए दिए योगदान को याद किया और उनके द्वारा पूरे विश्व में भारत की एक अलख जगाई जिससे भारत की छवि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत हुई। श्रीमती गांधी सदैव गरीबों के उत्थान के लिए प्रयासरत रहती थी। इसके साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने श्रीमती गांधी के बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इसके पश्चात लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सभी ने पटेल मैदान स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उन्हें स्मरण किया।
श्रद्धांजलि देने वालों में फेडरेशन के प्रदेश संयोजक कमल गंगवाल, कांग्रेस सीए प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सीए विकास अग्रवाल, राजकुमार गर्ग, विजय पांड्या ,प्रहलाद माथुर, शरद कपूर, मोहम्मद हनीफ अंसारी, शैलेश गर्ग,ज्ञानेंद्र सिंह नयाल, देवर्ष गंगवाल आदि मौजूद रहे।
भवदीय
सीए विकास अग्रवाल, कमल गंगवाल
मो. 9829535678

error: Content is protected !!