लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा समाजसेवी लायन राकेश पालीवाल, लायन अतुल पाटनी, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन मधु पाटनी एवम अजमेर से उदयपुर जाकर बसे क्लब के पूर्व सदस्य घनश्याम सोनी एवम रेखा सोनी के सहयोग से उदयपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र एवम आदिवासी बाहुल्य का ग्राम पालियाखेड़ा की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माकड़ादेव में व्याख्याता कमला शंकर शर्मा के मुख्य आथित्य में 31 विद्यार्थियों को गणवेश के साथ टाई, बेल्ट और ऊनी टोपो का वितरण किया गया।
कार्यक्रम संयोजक लायन अतुल पाटनी ने बताया कि सामाजिक सरोकार के अंतर्गत क्लब द्वारा दूर दराज में रहने वाले एवम मूलभूत सुविधाओं से वंचित व्यक्तियो तक क्लब की सेवा पहुचाई जा रही है
इस अवसर पर विद्यालय प्रशासन ने क्लब के पूर्व सदस्य घनश्याम सोनी का माल्यार्पण कर स्वागत किया एवम क्लब सदस्यो के प्रति आभार ज्ञापित किया