आज दिनांक 01 नवम्बर 2023 – सर्वधर्म मैत्री संघ के अध्यक्ष प्रकाष जैन द्वारा तिब्बतियन रिफयूजी ल्हासा गर्म ऊनी वस्त्र बाजार स्वामी कॉम्लेक्स, कचहरी रोड, अजमेर का फीटा काटकर शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष प्रकाष जैन ने कार्यक्रम की अध्यक्ष्ता व मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कहा कि परम पावन दलाई लामा जी के बौद्व अनुयायी प्रतिवर्ष अजमेर में विगत 50 वर्षो से 42 दुकानो में अपने ऊनी वस्त्र सम्यक आजीविका के रूप में बेचकर परिवार का भरण पोषण करते है। वह भारत में शरणार्थी के रूप में रहकर व्यापार करते है। मात्र 3 माह हेतु सर्दियो में अपनी रोजी रोटी हेतु आते है।
इस अवसर पर ल्हासा मार्केट के अध्यक्ष चोगिल्तसेन, सचिव सेवंग लोदोयो व कोषाध्यक्ष केलसंग डोनडुब आदि का आभार व्यक्त किया। इस कार्यकम्र में बौद्वमठ गौतम नगर अजमेर से गुणवन्त राहुल छाबड़ा, देवीलाल झाला, छम्मरत्न आनन्द, बलवंत सिंह ज्योतियाना उपास्थित रहे। अजमेर वासी प्रत्येक दिन प्रातः 11ः00 बजे से रात्रि 8ः00 बजे तक ऊनी वस्त्र खरीदने आ सकते है।
भवदीय
(गुणवन्त राहुल)
9829332777