– अजमेर को उसके हक का पूरा पानी मिले यह भाजपा की गारंटी= देवनानी
अजमेर 04 नवंबर। अजमेर उत्तर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी वासुदेव देवनानी ने शनिवार से अपने चुनावी जनसंपर्क अभियान का आगाज किया। चुनाव प्रचार अभियान के पहले दिन देवनानी ने वार्ड संख्या 62 और 64 के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क कर लोगों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान देवनानी का विभिन्न जगहों पर फूल मालाओं और तलवार भेंट कर स्वागत किया गया। जनसंपर्क के दौरान जनता ने वासुदेव देवनानी के सामने पीने के पानी की समस्या को प्रमुखता से रखा और कहा की क्षेत्र में तीन से चार दिन के अंतराल में पानी की सप्लाई हो रही है और उसमें भी जलापूर्ति का अंतराल बेहद कम रहता है जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस पर देवनानी ने कहा कि राज्य सरकार ने अजमेर के साथ सौतेला व्यवहार किया है। अमृत योजना के तहत केंद्र की मोदी सरकार की ओर से 186 करोड रुपए प्रदेश सरकार को अजमेर की जलापूर्ति समस्या दूर करने के लिए दिए गए थे लेकिन सरकार ने उन पैसों का इस्तेमाल ही नहीं किया जिसके कारण अजमेर पीने के पानी को लगातार तरस रहा है। अमृत योजना चरण 2 और बीसलपुर तृतीया चरण को भी शुरू करवाया जायेगा देवनानी ने कहा कि अजमेर को उसके हक का पूरा पानी मिले यह भाजपा की गारंटी है और सत्ता में आने के साथ ही इस पर अमल किया जाएगा ।
देवनानी ने कहा की उन्होने अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में विकास कार्यों में किसी तरह की कमी नही रखी। देवनानी जनसंपर्क में प्रमुख विकास कार्यों का जिक्र किया वार्ड 62 में इंदिरा कॉलोनी में मुख्य सड़क का निर्माण करके पूरी कॉलोनी की काया पलट की गई तो साथ ही वार्ड 62 में घूघरा घाटी भेरुजी के मंदिर से माता मंदिर के जाने वाले मुख्य मार्ग पर सीसी सड़क का निर्माण किया गया। इसी तरह वार्ड 64 में शास्त्री नगर चुंगी चौकी से पुलिस लाइन चौराहे पर जाने वाली मुख्य सड़क का निर्माण करवाया गया जिसकी लंबे समय से मांग की जा रही थी। वही वार्ड 64 के पुलिस लाइन में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रथम तल पर दो हॉल और महिला पुरुष शौचालय का निर्माण करके डिस्पेंसरी की काया पलट की गई और इसी वार्ड में स्थित अटल उद्यान का सुंदरीकरण किया गया। जनसंपर्क के दौरान देवनानी ने अन्य विकास कार्यों का भी जिक्र किया। जनसंपर्क के दौरान देवनानी का विभिन्न समाजों की ओर से भी अभिनंदन किया गया।
बालूपुरा स्कूल के पास मंडल अध्यक्ष महेंद्र जादम और स्थानीय पार्षद रिंकू जादम के द्वारा देवनानी को गुड से टोला गया और सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने यहा पर स्वागत किया साफा पहनाया और तलवार भेंट की। इस दौरान देवनानी के साथ तेजपाल साहनी, वीरेंद्र भाटी पार्षद राजेंद्र राठौड़ त्रिलोक जादम लक्ष्मी यादव, भारतीय श्रीवास्तव, कैलाश सांखला, जगदीश सांखला ,विशाल पंवार, रमेश शर्मा, गौरी शंकर पलड़िया, अजय नरूका, संतोष मेघवंशी, राम सिंह, कमल चौहान आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।