सहायक आचार्य, पुस्तकालयाध्यक्ष, शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक प्रतियोगी परीक्षा-2023

ऐच्छिक विषयों का प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम जारी

अजमेर, 1 दिसंबर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा शुक्रवार को सहायक आचार्य, पुस्तकालयाध्यक्ष एवं शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक प्रतियोगी परीक्षा-2023 (कॉलेज शिक्षा विभाग) के ऐच्छिक विषयों के प्रश्न-पत्रों का प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया। विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आयोग सचिव ने बताया कि उक्त परीक्षाओ के तहत 51 ऐच्छिक विषयों के प्रथम एवं द्वितीय प्रश्न-पत्रों की परीक्षां का आयोजन 17 मार्च से 2 जून 2024 तक निर्धारित कार्यक्रमानुसार किया जाना प्रस्तावित है।तृतीय प्रश्न पत्र ’’जनरल स्टडीज ऑफ राजस्थान’’ की परीक्षा का आयोजन 7 जनवरी 2024 को किया जाना संभावित है।

error: Content is protected !!