सरकारी विद्यालयों के विधार्थियो इंटर्नशिप से हो रहे है रोजगार हेतु तैयार

राजकीय विद्यालयों के व्यावसायिक योजना से प्रशिक्षित हो रहे 6400 विधार्थियो को शीतकालीन अवकाश के दौरान ऑन जॉब ट्रेनिंग इंटर्नशिप से सेक्टर व जॉब रॉल अनुसार क्षेत्र की प्रतिष्ठित औद्योगिक इकाइयों में प्रशिक्षण से कौशल हासिल कर कार्य की बारीकीयों को समझा।
आर एन रावत ने बताया की राजकीय विद्यालयों में विभिन्न विषयों जैसे स्वास्थ्य व देखभाल ब्यूटी व वैलनेस सुचना प्रोधोगिकी ऑटोमोबाइल ट्रेवल व टुरीज्म एग्रीकल्चर प्लम्बर कंस्ट्रक्शन इलेक्ट्रॉनिक व हार्डवेयर बैंकिंग सहित अन्य क्षेत्रों में कक्षा 9 से 12 के विधार्थियो प्रशिक्षित किया जा रहा है।
रिटेल सेक्टर से राजकीय विद्यालय शार्दुल व तबीजी से विशाल मेगा मार्ट मारुती सुजुकी बजाज पेट्रोल पंप सहित अनेक संस्थाओ के साथ जुड़कर छात्रों ने कार्य का अनुभव प्राप्त।
समसा से कार्यक्रम अधिकारी निहाल चंद सांखला ने ट्रेनिंग गुणवत्ता व मापदंडों के अनुसार हो इसके लिए ट्रैनिग का जायजा ले ट्रैनर व संस्थाओ को निर्देशित किया। संस्थाओ ने विधार्थियो को कोर्स पूर्ण होने के पश्चात जॉब हेतु भी ऑफर किया है।
आज इंटर्नशिप पूर्ण होने पर मैनेजर देविदत ने विधार्थियो को प्रमाण पत्र वितरित किये ओजीटी के दौरान हरेंद्र गोरा दिलीप भारत कुमावत व ट्रेनर दीपक वैष्णव कृष्णकांत रघुवंशी कौशल मित्र राजकुमार एवं मुकुट विहारी का विशेष सहयोग रहा।
प्रधानाचार्य फ़रीदा भाटी एवं जसवंत सिंह ने सभी का आभार प्रकट किया एवं विधार्थियो को कौशल विकास कर रोजगार पर ध्यान केंद्रित किया।

error: Content is protected !!