अजमेर। समसामयिक कलाकार संगठन आकार आर्ट ग्रुप व हल्दीघाटी फाउंडेशन अजमेर के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन रविवार को किया जाएगा।
कार्यशाला कोआर्डिनेटर देवेन्द्र खारोल के अनुसार इस कार्यशाला में प्रसिद्ध कलाकारों के साथ नवोदित कलाकारों के द्वारा अजमेर के आनासागर झील में आए प्रवासी पक्षियों को रंगों में उतारा जाएगा। जिसमें राजस्थान के प्रसिद्ध कलागुरू व दयानन्द महाविद्यालय अजमेर के सेवानिवृत्त विभागाध्यक्ष एवं कलाविद राम जैसवाल, मेयो कालेज से सेवानिवृत्त कलाकार अशोक हाजरा, प्रहलाद शर्मा, आलोक शर्मा, डॉ तिलकराज, राजकीय कन्या महाविद्यालय अजमेर की सेवानिवृत्त विभागाध्यक्ष डॉ अर्चना, लक्ष्यपालसिंह राठौड़, सच्चिदानन्द साखलकर, लता शर्मा, कोशिक कुण्डू, पवन कुमावत, अनिल मोहनपुरिया, रमेश शर्मा, सुरेश प्रजापति, देवेन्द्र खारोल, बिरदीचन्द मालाकार, पुष्पकांत मिश्रा, विशनलाल, ओमप्रकाश पायक, महेश कुमावत, मुकेश कुमावत, देवेन्द्र कुमावत, राकेश कुमावत, श्यामसुंदर प्रजापति, संजय सेठी, श्रेया सोलंकी, पंकज शर्मा मनोज प्रजापति व प्रजेष्ठ नागौरा, बनवारी लाल ओझा अपनी-अपनी शैली में आलोक शर्मा और प्रवीण भगत के द्वारा खींचे गए प्रवासी पक्षियों के फोटो को रंगों में उकेरेंगे। इनके अतिरिक्त हिमाचल प्रदेश के प्रवीण भगत व मदन राजोरिया, साधना सनगर,, जयपुर के विनय त्रिवेदी, जौधपुर के अंकुर वर्मा, मथुरा की डा. उमा, सरदारशहर के दिनेश मेघवाल, महाराष्ट्र के सुनील बामल व नागेश, हरिद्वार के विरेन्द्र कुमार राणा, जयपुर के किशनलाल, बीकानेर के मदन राजोदिया भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। गौरतलब है कि प्रतिवर्ष हल्दीघाटी फाउंडेशन व आकार आर्ट ग्रुप के द्वारा यह आयोजन किया जाता रहा है। जिसमें मानसून में मानसून स्ट्रोक का आयोजन किया जा चुका है। जिसका उद्देश्य कला विद्यार्थियों व नवोदित कलाकारों को प्रतिष्ठित कलाकारों के साथ अपने अनुभव साझा करने का अवसर प्रदान करना है। जिससे कलाकारों को अपनी कला को निखारने का अवसर मिल सके। इस अवसर पर आकार आर्टिस्ट ग्रुप के कलाकारों के चित्रों की प्रदर्शनी भी हल्दीघाटी दीर्घा में लगाई जाएगी।