80 परिवार को निशुल्क पोष्टिक सब्जियों का वितरण किया गया

लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा क्लब के पूर्व अध्यक्ष लायन डॉक्टर महेंद्र कोठारी के सहयोग से अजमेर शहर का स्लम एरिया गणेशगढ़ की पहाड़ी क्षेत्र में रहने वाले 80 से अधिक परिवार को पत्तेदार पोष्टिक सब्जियों का निशुल्क वितरण किया गया
क्लब अध्यक्ष लायन अनिल छाजेड़ ने बताया कि कार्यक्रम संयोजक लायन अतुल पाटनी के संयोजन में लायन महेंद्र मित्तल के माध्यम से पालक,धनिया,गोभी,टमाटर एवम हरी मिर्च आदि की सेवा की व्यवस्था की गई जिसे क्रमबद्ध तरीके से 80 परिवार के लिए सब्जियों की सेवा दी गई
लायन अतुल पाटनी ने सेवा वितरण के कार्य में सहयोग करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया

error: Content is protected !!