ग्रामीण क्षेत्र के 15 बच्चो को सेवा प्रदान कराई गई

आओ गांव चले सेवा करे के अंतर्गत लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा घने कोहरे एवम सर्द हवाओं के मध्य उदयपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र ग्राम बीड़ा के आदिवासी बाहुल्य बस्ती के 15 नन्हे मुन्ने बच्चो को स्वेटर,हुडी टोपे के साथ खाद्य सामग्री में बिस्किट पैकेट्स व टॉफी की सेवा दी गई
क्लब अध्यक्ष लायन अनिल छाजेड़ ने बताया कि समाजसेवी लायन राकेश पालीवाल,पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन मधु पाटनी आदि के सहयोग से एवम कार्यक्रम संयोजक लायन अतुल पाटनी के संयोजन में क्लब के पूर्व सदस्य घनश्याम सोनी के माध्यम से इन जरूरतमंद एवम मासूम बच्चो को ठंड से राहत प्रदान करवाने के उद्देश्य से सेवा भेंट कराई गई
* मनीष पाटनी,अजमेर*

error: Content is protected !!