कांग्रेस सरकार के विकास कार्यों को पूरा करवाने का आग्रह : राठौड़

केकड़ी। राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व सचिव, शोकलिया ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष एवं सरवाड़ पंचायत समिति के पूर्व सदस्य, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शक्ति प्रताप सिंह राठौड़ पीपरोली ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के विकास कार्यों के समस्त प्रक्रियाधीन टेंडरों/ कार्य आदेशों को पुरा करवाने का आग्रह किया है।

कांग्रेसी नेता राठौड़ ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के केकड़ी आगमन पर प्रेस वक्तव्य जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल द्वारा पूर्ववर्ती सरकार के विकास कार्य के समस्त प्रक्रियाधीन टेंडर, कार्य आदेशों को निरस्त करने के निर्देश दिए हैं, यह कृत्य जनता से छलावा है।

उन्होने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में पूर्व सरकार के फैसलों को बेहतर तरीके से लागू करना ही नई सरकार की प्राथमिकता होनी चाइए ना कि योजनाओं को बंद करना तथा उनके नाम बदलना।

उन्होंने बताया कि भारत विकसित संकल्प यात्रा, लोक कल्याण, परमार्थ, जनहित के उद्देश्य से मुख्यमंत्री से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर पूर्व सरकार में स्वीकृत पानी की टंकियां (उच्च जलाशय) एवं मुख्य क्षतिग्रस्त सड़के जो अत्यंत आवश्यक प्रकृति की श्रेणी में है उनके टेंडर / कार्य आदेश निरस्त नहीं करने का आग्रह किया है।

error: Content is protected !!