*मकर संक्रान्ति की पूर्व संध्या पर डाक्टर अरुण शाह के निवास स्थान ब्रहमपुरा में राष्ट्रीय कवि संगम द्वारा काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।*
कार्यक्रम का संयोजन संस्था की जिलाध्यक्षा ऊषा किरण श्रीवास्तव ने किया। अध्यक्षता डॉ प्रियम्बदा दास ने किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ संगीता सागर एवं सविता राज ने किया। कार्यक्रम में शहर के कई साहित्यकारों ने काव्यपाठ किया। काव्यपाठ करने वालों में डॉ.अरुण शाह, डॉ.प्रियंबदा दास ,विष्णुकांत झा , डॉ.उषा श्रीवास्तव ,डॉ .संगीता सागर ,सविता राज ,डॉ.मिन्टु शर्मा , डॉ.सोनी, अंजनी कुमार पाठक ,सत्येन्द्र सत्यम् जी,रामवृक्ष चकपुरी , डॉ.हरि किशोर , मुस्कान केशरी,सौरभ प्रभात ,बी के मल्लिक जी,रेखा शर्मा जी, मुन्नी चौधरी।मौके पर पुष्पा शाह,रवि कुमार,हिमांशु कुमार आदि उपस्थित थे।कार्यक्रम का आभार ज्ञापन डॉ अरुण शाह ने किया।