श्रीराम नाम परिक्रमा करने वालों का लगा तांता
अजमेर 21 जनवरी। अयोध्या में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा से व्याप्त उल्लास के साथ ही 100 अरब हस्तलिखित श्रीराम नाम महामंत्रों की परिक्रमा के बडे आयोजन के चलते धार्मिक नगरी अजमेर भी राममय हो रखी है। आजाद पार्क में बनाई गई अयोध्या नगरी में रविवार को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आनंद लेने को रामभक्तों, माता बहनों की भारी भीड उमडी।
आयोजक समिति के संयोजक कंवलप्रकाश किशनानी ने बताया कि इस दौरान सुंदरकाड पाठ, संतों के आशीवर्चन का लाभ रोज की भांति धर्मप्रेमियों ने उठाया। भाजपा के पूर्व मंत्री व प्रदेशाध्यक्ष रहे अरुण चतुर्वेदी ने भी परिक्रमा का लाभ लिया। तिब्बति ल्हासा मार्केट के अध्यक्ष छो छुग्याल ने तिब्बतियों के समूह के साथ पहुंचे। रामोत्सव में राम भजनों नेे सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय समरसता प्रमुख तुलसी नारायण का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने रामजन्म भूमि आंदोलन के आरंभ से लेकर श्रीराम मंदिर के निर्माण तक की शुभ घडी की जानकारी से सभी को अवगत कराया।
शाम के सत्र में परिक्रमा आयोजन में सहयोगी संस्थाओं व सेवा देने वाले रामभक्तों का सम्मान किया गया।
सुंदरकाड पाठ संग बही भजन सरिता
दोपहर 2 बजे से आदर्श संकीर्तन मंडल ने संगीतमय सुंदरकांड की मनमोहक प्रस्तुति दी। मंडल के सदस्य अनिल दीक्षित, संजीव सिंह गंगवार, देवदत्त मिश्रा, राजकुमार मिश्रा, धीरज उदगालिया, दिनेश सेन, सुरेन्द्र शर्मा, सूर्य प्रकाश ने बीच बीच में भजनों के जरिए आनंद बढाया।
इन गणमान्यजनों ने लिया महाआरती का लाभ
शाम बजे पुष्कर के पंडित रविकांत शर्मा ने महाआरती कराई। यजमान गिरधारी मंगल, प्रवीण जैन, रामगोपाल प्रेमप्रकाश, जैतावरण वाले राजेन्द्र कुमार वर्मा, समिति के पदाधिकारी व गणमान्यजन शामिल रहे।
रामोत्सव में लगा सिंध की संस्कृति का तडका
रामोत्सव में राम नृत्यांजलि की प्रस्तुति नृत्यांगन कथक कला केन्द्र तथा अयोध्या दर्शन सिंधी लेडीज क्लब की ओर से दी गई।
22 जनवरी को आयोजित होने वाले कार्यक्रम
समिति के सह संयोजक सत्यनारायण भंसाली ने बताया कि सुबह 8 बजे से 10 बजे तक श्रीराम राज्य मंडल की ओर से सुंदरकांड की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद 10 बजे से 1 बजे तक परिक्रमा स्थल पर लगाई गई एलईडी के जरिए अयोध्या से श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण होगा। दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक राम बनो प्रतियोगिता रहेगी। रामोत्सव में राम संकिर्तन 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। शाम छह बजे महाआरती होगी। इसमें यजमान राकेश डीडवानिया, अरुणा गुप्ता, गौरांग किशनानी, रवि मुरजानी होंगे।
राम नाम धन संग्रह बैंक से जुडकर राम कृपा पाएं
100 अरब हस्तलिखित श्रीराम नाम संकलन श्रीराम नाम धन संग्रह बैंक का करीब 43 साल पहले शुरू किया गया प्रयास है। इस बैंक का मुख्यालय अजमेर ही है। बैंक के संस्थापक बालकृष्ण पुरोहित बताते हैं कि पुलिस लाइन स्थित श्रीराम परायण मंडल के मंच पर राम नाम नामांकन करने और कराने का श्रीगणेश हुआ था। रामभक्तों की आस्था और विश्वास ने उन्हें रामधन से मालामाल कर दिया। संकल्प लेकर राम नाम नामांकन करने वाले राम भक्तों को बाकायदा पास बुक प्रदान की जाती है जिसमें उनके द्वारा लिखे गए राम नाम की संख्या दर्ज की जाती है। बैंक कार्यालय में भी हर खाताधारी का हिसाब किताब सहेज कर रखा जाता है। अधिक जानकारी और बैंक के सदस्य बनने के लिए फोन नंबबर 9414002930 व 9414002931, 8955074141 पर संपर्क किया जा सकता है। बर्वमान में बैंक का कार्यालय जवाहरनगर पुलिस लाइन के पास स्थित है।
परिक्रमा आयोजन में इन संस्थाओं का अहम योगदान
परिक्रमा आयोजन में प्रमुख रूप से नगर निगम अजमेर, श्रीमानस मंगल सेवा न्यास, केशव माधव परमार्थ मंडल, सेवा भारती, लायन्स क्लब, भारत विकास परिषद, तुलसी जयंती समारोह समिति, दुर्गा वाहिनी, सांई बाबा मंदिर, मानस मंडल का सहयोग प्राप्त हो रहा है।
सत्यनारायण भंसाली
सह संयोजक
9414002510