श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल अजमेर की बैठक सम्पन्न

सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित संस्था संस्था के भावी कार्य क्रमों पर विचार विमर्श किया

अजमेर 28 फरवरी ( ) श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल अजमेर की मासिक बैठक संस्था अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में श्री गौड़ ब्राह्मण सभा भवन, डी आर एम ऑफिस के पास अजमेर में आयोजित की गयी जिसमें संस्था के भावी कार्यक्रमों पर चर्चा की गयी तथा सांस्कृतिक व मनोरंजन कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया l
संस्था अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल व महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि बैठक का शुभारंभ ईशवन्दना के साथ हुआ इसके बाद महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने गत मासिक सभा का कार्यवाही विवरण सुनाया जिसकी उपस्थित सभी सदस्यों ने पुष्टि कीl
इस अवसर पर जिन सदस्यों का फरवरी माह में जन्मदिन आता है उनमें चंद्रनारायण अग्रवाल, कमलकिशोर गर्ग, शिवशंकर अग्रवाल, देवेंद्र कश्यप, कमल गर्ग, मानसिंह चौहान, देवेंद्र गुप्ता, अगम प्रसाद मित्तलगुप्ता व अशोक गुप्ता का माल्यार्पण कर व शुभकामना कार्ड देकर अभिनंदन किया गया तथा उनके दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की गयी l
इसके पश्चात अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल ने उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डाला तथा चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर उन्हे नमन करते हुए उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला l
सांस्कृतिक व मनोरंजन कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्था संरक्षक लज्जाशंकर गोयल ने ओम के उच्चारण के साथ किया उन्होंने हास्यासन व ताली वादन भी कराया तथा इसके फायदे भी बताये इसके बाद के जे ज्ञानी, आर एस अग्रवाल, उमेशचंद गुप्ता, घनश्याम वर्मा, किस्तुर चंद शर्मा, जयदेव सांखला, जे सी एरन, नटवर गोपाल आचार्य, डॉ के जी गोयल व शैलेंद्र अग्रवाल आदि ने भजन, हास्यव्यंग्य व ज्ञानवर्धक संस्मरण प्रस्तुत कियेl
बैठक में संस्था संरक्षक लज्जाशंकर गोयल, अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, महासचिव प्रवीण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष चंद्रनारायण अग्रवाल, सचिव के जे ज्ञानी व सुनील सक्सेना, ऑडिटर डॉ कृष्ण गोपाल गोयल, कार्यकारिणी सदस्य मुरारीलाल सिंह वर्मा, सत्यनारायण मंगल, कमल किशोर गर्ग, अरुण गुप्ता, सूर्य कुमार मित्तल, राजेंद्र अग्रवाल, अशोक कुमार शर्मा, चांदकरण अग्रवाल व शिवशंकर अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, जंवरीलाल बंसल, आर एस अग्रवाल, रमेशचंद अग्रवाल, उमेशचंद गुप्ता, हनुमान दयाल बंसल, द्वारका प्रसाद माथुर, अशोक कुमार गुप्ता, हनुमान प्रसाद छीपा, देवेंद्र कश्यप, ओमप्रकाश वर्मा, अनिल कुमार अग्रवाल, रघुनंदन स्वरूप अग्रवाल, गिरधर गोपाल गोयल, अगमप्रसाद मित्तल, घनश्याम वर्मा, गोविंद नारायण कुचिल्या, जगदीश चंद एरन, जनार्दन शर्मा, बालकिशन खंडेलवाल, नटवर गोपाल आचार्य, कालूराम अग्रवाल, अशोक टांक, किस्तुर चंद शर्मा, कमल किशोर गर्ग, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, रमेशचंद गोयल, जयदेव सांखला, के के गोस्वामी, चरण प्रकाश गुप्ता, सुरेशचंद अग्रवाल, मानसिंह चौहान, रमेशचंद अग्रवाल, देवेंद्र कुमार गुप्ता, ओमप्रकाश वर्मा, नवल किशोर गोयल, प्रमोद कुमार बंसल, सुरेशचंद वर्मा, राजेंद्र ठाडा, राजेंद्र कुमार गुप्ता, सत्यनारायण अग्रवाल व श्रीकिशन अग्रवाल आदि सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त कियेl
बैठक के अंत में संस्था उपाध्यक्ष श्री जे पी शर्मा व संस्था सदस्य श्री अनिल कुमार अग्रवाल की माताजी के देवलोक गमन पर 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धाञ्जली अर्पित की गयी l

error: Content is protected !!