महावीर जयंती पर जैन समुदाय को बधाई, जुलूस का पुष्पवर्षा के साथ स्वागत

*सर्वधर्म मैत्री संघ के पदाधिकारीयों द्वारा महावीर जयंती के उपलक्ष्य पर जैन समुदाय को बधाई देते हुए जुलूस का पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया*
अजमेर दिनांक 21 अप्रैल 2024 / *सर्वधर्म मैत्री संघ के पदाधिकारीयों द्वारा महावीर जयंती के उपलक्ष्य पर फॉदर कॉसमॉस शेखावत के नेतृत्व में प्रकाश जैन की अध्यक्षता में सेंट एंसलम्स स्कूल केसरगंज के बाहर जैन समुदाय को बधाई देते हुए जुलूस का पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया* ।

आचार्य उपाध्याय वृशभानानंद्घ महाराज ससंग ने आशीर्वाद देते हुए सभी सदस्यों से प्रेम, शांति , अहिंसा और समृद्धि से भरपूर भगवान महावीर के संदेश को आत्मसात करने की आवश्यकता जताई ताकि मानवता मार्ग रोशन हो और सबको शाश्वत खुशियां मिलें।

इस अवसर पर सिस्टर केरल, मेहमूद खान, सरदार दिलीप सिंह छाबड़ा, कश्मीर सिंह, डॉ लाल थदानी, एडवोकेट नमन जैन, अजीत कुमार दुआ, हरदीप सिंह, डॉ भारत छबलानी, सुदामा शर्मा, ब्रह्मकुमारी बहिनों आशा, बी के कीर्ति, सैयद इफ्तेखार अली, विक्रम सिंह, सूरज गूजर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

(प्रकाश जैन)
मो. 9829332777

error: Content is protected !!