विधानसभा अध्यक्ष ने जिले के लोगों से की अधिक से अधिक मतदान की अपील

लोकसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण के मतदान से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने बुधवार को यह अपील जारी की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्रा के इस सबसे बड़े यज्ञ में सबसे अधिक महत्वपूर्ण है अपने मताधिकार का प्रयोग करना। समाज का प्रत्येक वर्ग 26 अप्रैल को घर से निकले और मतदान अवश्य करें।
उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक से देश में राष्ट्रवादी सरकार है। इस सरकार ने विश्वपटल पर भारत को एक नई ऊंचाई तक पहुंचा दिया है। आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक, सामरिक और हर दृष्टिकोण से वर्तमान सरकार ने पूरे विश्व में भारत का सिर गर्व से ऊंचा किया है। दूसरी ओर विखंडनकारी शक्तियां है जो भारत को सदैव नुकसान पहुंचाती रही और अपना घर भरती रहीं। हमें देश में राष्ट्रवादी शक्तियों को मजबूत करना है। आने वाला समय विश्व मं एक सशक्त भारत का परिचायक बनेगा। वर्ष 2047 तक हम विश्व के विकसित राष्ट्रों की कतार में खड़े होंगे। देश को आतंकवाद, अपराध, आर्थिक अनियमितताओं और गड़बडिंयों से निजात दिलानी है तो हमें राष्ट्रवादी शक्तियों को मत व समर्थन देना होगा। हम पुनः एक मजबूत, सशक्त, राष्ट्रवादी, जनहितकारी और लोक कल्याणकारी सरकार चुनें। हम सभी 26 अप्रैल को मतदान अवश्य करें।