आचार्य श्री सुनीलसागरजी महाराज ससंघ को श्री ज्ञानोदय तीर्थक्षेत्र नारेली हेतु श्रीफल अर्पित

अजमेर 28 अप्रैल, 2024 श्री ज्ञानोदय तीर्थक्षेत्र कमेटी नारेली की ओर से आज आचार्य 108 श्री सुनील सागरजी महाराज ससंघ के श्री चरणो में श्रीफल अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया ।
ज्ञानोदय तीर्थक्षेत्र कमेटी के प्रचार प्रसार संयोजक कमल गंगवाल ने बताया कि कमेटी के अध्यक्ष मनीष गदिया, महामंत्री अतुल ढिलवारी, कोषाध्यक्ष मिश्रीलाल जैन, अनिल जैन, अरिहन्त जैन, नाथूलाल जैन ने ज्ञानोदय तीर्थक्षेत्र में अल्प प्रवास हेतु नसीराबाद जाकर दर्शन कर श्रीफल अर्पित कर निवेदन किया। गौरतलब है कि आचार्य ससंघ का अजमेर नगर में मंगल प्रवेश होने जा रहा है ।

कमल गंगवाल
प्रचार प्रसार संयोजक
मो. 9829007484

error: Content is protected !!