होली दड़ा स्थित प्राचीन नृसिंह मंदिर मे भजन संध्या

होली दड़ा स्थित प्राचीन नृसिंह मंदिर मे बुधवार 22 मई 2024 को भगवान श्रीनृसिंह के प्राकटय दिवस पर दोपहर 12.15 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक एवं उत्सव आरती की जाएगी।
सांयकाल 07.15 बजे महाआरती एवं वृन्दावन के कलाकारों द्वारा बनाये फूल बंगला के दर्शन होंगे।
श्री सर्वेश्वर संकीर्तन मंडल प्रवक्ता आनन्द भंसाली ने बताया कि रात्रि 8.15 बजे भजन संध्या “एक शाम नृसिंह भगवान के नाम” का आयोजन रहेगा जिसमे भक्तप्रवर श्री अशोक जी तोषनीवाल एवं श्री सर्वेश्वर संकीर्तन मंडल द्वारा भजन पुष्प नृसिह भगवान जी के चरणों मे अर्पित किये जाएंगे।
उक्त सभी आयोजन नृसिंह मंदिर के महंत श्रीश्यामसुन्दरशरण देवाचार्य महाराज के सानिध्य में सम्प्पन होंगे। सभी रसिकजन सपरिवार सादर आमंत्रित है।

error: Content is protected !!