श्री वर्द्धमान कन्या पी.जी. महाविद्यालय, ब्यावर के मेकअप आर्टिस्ट विभाग में सात दिवसीय मेकअप कोर्स का हुआ शुभारंभ
श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति द्वारा संचालित श्री वर्द्धमान इंस्टिट्यूट आॅफ फैशन डिजाइनिंग और मेकअप आर्टिस्ट विभाग में सोमवार को सात दिवसीय सेल्फ मेकअप कोर्स का शुभारंभ हुआ । इस अवसर पर सर्वप्रथम मां सरस्वती और गणपति की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का आगाज किया गया। इस सात दिवसीय कोर्स में प्रशिक्षिका प्रियंका मंगरोला द्वारा छात्राओं को मेकअप से जुड़े टिप्स, स्किन टाइप, स्किन टोन व वैनिटी मेकिंग से सम्बंधित अन्य कई प्रकार की जानकारियां प्रदान की जाएगी। समिति मंत्री डाॅ. नरेन्द्र पारख ने भाग ले रही छात्राओं को आत्मनिर्भरता की महत्वता को बताते हुए इस कोर्स को आज के समय की मुख्य आवश्यकता बताया। महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ. आर.सी. लोढ़ा ने छात्राओं को ‘लर्न एंड अर्न’ की प्रासंगिकता को समझाया साथ ही उन्होंने आने वाले समय में इसी प्रकार के और भी सप्त दिवसीय कैंप आयोजित करने की जानकारी दी।अकादमिक प्रभारी डाॅ. नीलम लोढ़ा ने छात्राओं को समझाया कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती. सीखना एक सतत प्रक्रिया है। इस सात दिवसीय कैंप में बालिकाओं के साथ-साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया है, इस कैंप का मुख्य ध्येय महिलाओं को प्रगति की ओर अग्रसर करना है। इस कैंप में लिमिटेड सीट्स और छात्राओं का अत्यधिक उत्साह देखते हुए आगामी 7 जून को पुनः सातदिवसीय कैंप लगाया जाएगा। जिसके लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है। इस कार्यक्रम में संकाय सदस्यों सहित छात्राऐं उपस्थित रही ।