कैसा होगा अगला विधानसभा चुनाव?

विधानसभा क्षेत्रों के परिसीमन के बाद अजमेर में तीन सीटें होने की प्रबल संभावना है। इनमें से एक अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होगी, जबकि दो सामान्य रहेंगी।
हालांकि यह इस पर निर्भर करेगा कि परिसीमन में कौन कौन से इलाके षामिल होंगे कि सीटों की प्रक्रति कैसी होगी, मगर समझा जाता है कि एक सीट तो फिर अघोशित रूप से सिंधियों के लिए आरक्षित हो सकती है। कांग्रेस दे न दे, भाजपा जरूर किसी सिंधी को ही टिकट देगी। बाकी बची तीसरी सीट, वह सामान्य रहेगी, जिसमें मुख्य संघर्श वेष्यों व ब्राह्मणों के बीच होगा। इन दोनों वर्गों के कुछ नेता हाल तक गैर सिंधी मुहिम में षामिल रहे हैं, मगर नई सीट पर इन्हीं दोनों के बीच खींचतान होगी। अलबत्ता, जिस सीट पर कांग्रेस व भाजपा का अधिक्रत सिंधी प्रत्याषी होगा, वहां जरूर दोनों वर्ग लामबंद हो सकते हैं। जो सीट सामान्य होगी, उसमें भी कोई सिंधी निर्दलीय मैदान में उतार कर दखल करने की कोषिष करेगा। एक संभावना यह भी हो सकती है कि एक सीट पर मुस्लिम भी दावेदारी कर सकते हैं। दावेदारी मजबूत नहीं हुई तो भी कम से कम परिणाम को प्रभावित करने की स्थिति में होंगे ही। जानकारी के अनुसार आगामी परिसीमन के संभावित क्षेत्रों के अनुरूप गैर सिंधी दावेदारों ने गणित फलाना षुरू कर दिया है।

error: Content is protected !!