मण्डावर सरपंच प्यारी कुमारी का नया अभियान, हर प्रतियोगी को मिलेगी हर सम्भव सहायता

मण्डावर शिक्षा क्रांति अभियान के नए चरण का शुभारंभ
बीएसटीसी व पीटीईटी की 35 गाइड वितरण
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों वालों की हरसंभव की जाएगी सहायता- प्यारी कुमारी

राजसमन्द जिले के भीम उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत मण्डावर में मण्डावर शिक्षा क्रांति अभियान का एक और नए चरण का शुभारंभ शनिवार को मण्डावर सरपंच एडवोकेट प्यारी कुमारी चौहान व ईमित्र संचालक ललित किशोर सिंह ने किया। अभियान के लिये लोको पायलट जसवन्त सिंह चौहान व ईमित्र संचालक ललित किशोर सिंह की तरफ से बीएसटीसी व पीटीईटी प्रवेश परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिये निःशुल्क गाइड वितरण किया जा रहा है। इसके अलावा किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को भी आवश्यक बुक उपलब्ध करवाने के साथ, हर सम्भव सहायता की जाएगी। इस अभियान के तहत शनिवार को 35 विद्यार्थियों को गाइड का वितरण किया गया।
शिक्षा क्रांति के संचालक लोको पायलट जसवन्त सिंह ने बताया कि हमारा लक्ष्य है गांव का युवा प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करें। इस हेतु 2015 से अनवरत प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिये हर सम्भव सहायता की जा रही है। जिसमें तैयारी हेतु गाइड उपलब्ध करवाना, सेना भर्ती हेतु वाहन, ठहरने, खाने की सुविधा सहित समय समय विशेष कोचिंग अभियान, क्विज प्रतियोगिता आयोजन, काउंसलिंग केम्प, प्रतियोगी परीक्षा में चयन व नियुक्ति का सम्मान, प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान, जागरूकता केम्प, का आयोजन किया जा रहा है। अब तक 500 से अधिक गाइड का वितरण किया जा चुका है।

error: Content is protected !!