अजमेर 10 जून। कॉमन कॉज सोसायटी अजमेर की वार्षिक साधारण सभा बैठक पुष्कर रोड स्थित मित्तल हॉस्पिटल के सभागृह में आयोजित की गई इसमें गत वर्ष की कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ आने वाले समय के लिए कार्य योजनाओं को मूर्त रूप दिया गया।
संस्था के अध्यक्ष एच एम जैन की अध्यक्षता में बैठक में दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि प्रदान की गई तथा वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया।
बैठक में नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया जो इस प्रकार है:- एच एम जैन (अध्यक्ष), अशोक बैजल (कार्यकारी अध्यक्ष), डॉ (श्रीमती) निर्मला नुवाल (उपाध्यक्ष), विनीत लोहिया (महासचिव), सीताराम गोयल (सचिन ऑर्गेनाइजेशन), धनराज चौधरी (सचिव वित्त), सदस्य- डॉक्टर राजेंद्र तेला, मनोज मित्तल, डॉ एमके झा, अजीत अग्रवाल, सुनील जालोरी, सुनील अग्रवाल, सुभाष भट्टड़, गिरधारी लाल मंगल एवं रमाकांत अग्रवाल।
बैठक में डॉक्टर राजेंद्र तेला, मनोज मित्तल, डॉ एम. के. झा, धनराज चौधरी, अजय विक्रम सिंह, सुनील जालोरी, सुनील अग्रवाल ,रमाकांत अग्रवाल एवं सुभाष भट्टड़ ने संस्था की गतिविधियों को गति प्रदान करने हेतु अनेक सुझाव रखें। सभी ने नए सदस्य बनाने हेतु प्रस्ताव रखा जिस पर सर्व सहमति व्यक्त की गई, साथ ही दौेराई रेलवे स्टेशन को भविष्य में बनने वाले टर्मिनस स्टेशन के नामकरण हेतु सम्राट पृथ्वीराज चौहान के नाम पर किए जाने हेतु रेल मंत्रालय एवं संबंधित विभाग को पत्राचार करने हेतु निर्णय लिया गया साथ ही आनासागर झील को प्रदूषणमुक्त बनाने हेतु अनेक कार्य योजनाओं पर विचार विमर्श किया गया साथी यह निर्णय लिया गया कि संबंधित विभागों को पत्राचार के माध्यम से स्थिति से अवगत कराया जाए। शहर की सब्जी मंडियों की दुर्दशा पर भी चिंता व्यक्त करते हुए प्रत्येक 2 किलोमीटर पर आधुनिक सब्जी मंडियां बनाने हेतु नगर निगम से अनुरोध करने का निर्णय लिया गया।
संस्था महासचिव विनीत लोहिया ने मित्तल हॉस्पिटल के निदेशक मनोज मित्तल सहित पूरे स्टाफ के साथ उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों का भी धन्यवाद ज्ञापित किया।
विनीत लोहिया
महासचिव
9549860966