*टीम वर्क एवं लेखन कार्य से मिली उपलब्धि*

(अजमेर लेखिका मंच द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस एवं सम्मान समारोह)

भारत तथा मॉरीशस सरकार की द्विपक्षीय संस्था विश्व हिंदी सचिवालय के सभागार में आयोजित एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय गीत एवं गजल संगोष्ठी में अजमेर लेखिका मंच की संयोजिका डा .मधु खंडेलवाल के नेतृत्व में 11 सदस्यीय टीम ने भाग लेकर तथा गीत व गजल की प्रस्तुति देकर विश्व पटल पर अजमेर का नाम रोशन किया । अजमेर लेखिका मंच की इस विशिष्ट उपलब्धि पर मंच की लेखिकाओं ने मॉरीशस से लौटकर आने वाली लेखिकाओं का सम्मान समारोह एवं प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन बुधवार को वैशाली नगर के एक निजी रेस्टोरेंट में किया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया ।। कार्यक्रम की संयोजिका कविता अग्रवाल ने बताया कि नंदिता रवि चौहान, सुनीता जैन, अनुपमा वर्मा, पुष्पा क्षेत्रपाल ने मॉरीशस के संस्मरण सुना कर गौरवान्वित किया ।पायल गुप्ता एवम अंजू अग्रवाल ने मॉरीशस में प्रस्तुत की गई गजलें भी सुनाई
इस अवसर पर अजमेर लेखिका मंच की संस्थापिका डा मधु खंडेलवाल ने इस उपलब्धि का श्रेय समूह की सभी लेखिकाओं के टीमवर्क एवं लेखन को दिया । साथ ही अजमेर से मॉरीशस तक पहुंचाने के कुछ अद्भुत किस्से और संघर्ष की कहानी भी बताई ।।
बकोल खंडेलवाल मॉरीशस पहुंचकर जिस तरह रचनाकारों ने अपनी प्रतिभा के दम न केवल भारत का नाम मॉरीशस की जमीन पर रोशन किया बल्कि कार्यक्रम के संचालन तक का अवसर भी अपने पक्ष में कर लिया ।।
विश्व हिंदी सचिवालय की महासचिव श्रीमती माधुरी रामधारी ने भारत से मॉरीशस कार्यक्रम में प्रतिनिधित्व कर रही अजमेर लेखिका मंच को व्यक्तिगत रूप से प्रशंसा करते हुए भविष्य में फिर विश्व हिंदी सचिवालय के कार्यक्रमों में बुलाए जाने के लिए आश्वत भी किया।

आकाशवाणी पर कार्यक्रम की प्रस्तुति और दूरदर्शन पर खंडेलवाल के साक्षात्कार का भी विशेष अनुभव साझा किया गया

डॉ सुनीता पचौरी ने मॉरीशस वासियों की सादगी, सरलता तथा उनकी जीवन शैली पर प्रकाश डाला।
डा. नंदिता रवि चौहान ने मॉरीशस सरकार द्वारा अजमेर लेखिका मंच की टीम को दी गई सरकारी गाड़ी से लेकर परिवहन आवास और भोजन की सुव्यवस्था के बारे में संक्षिप्त परिचय दिया
कार्यक्रम में उपस्थित रहे प्रेस के रिपोर्टर्स ने लेखिकाओं से मॉरीशस के कुछ व्यक्तिगत अनुभव और कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए सभी को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।
डॉ भारती प्रकाश ने मॉरीशस गई टीम को बधाई देते हुए सभी को निरंतर पठन-पाठन एवं लेखन से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में उपस्थित खुशबु राठौड़, कंचन राठौड़ ,सुनीता मीणा ,मंजू माथुर , डॉ महिमा श्रीवास्तव, रेखा शर्मा ,रेखा जैन ,भावना शर्मा ,अनीता सकलेचा एवम अजमेर लेखिका मंच की 30 उपस्थित सदस्यों ने मॉरीशस गई लेखिकाओं का सम्मान भी किया।
कार्यक्रम के अंत में कविता जोशी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन अम्बिका हेडा एवं नीरू राव ने किया।

error: Content is protected !!