*सामाजिक सेवा संकल्प फाउंडेशन का सामाजिक सरोकार*

*लगाए 250 दाने के फीडर और 100 पानी के परिंडे*

किशनगढ़। भीषण गर्मी के चलते सामाजिक सेवा संकल्प फाउंडेशन के पक्षी मित्र प्रकल्प के तहत दाने के फीडर व पानी के परिंडे गए।
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश नाजवानी ने बताया कि पक्षियों के लिए लगाए जाने वाले दाने के परिंडे स्वयं द्वारा बनाए गए हैं। जिससे अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी वस्तुएं बनाने का संदेश दिया गया। ज्ञात हो कि बाजार में मिलने वाले दाने के परिंडे 100 रुपए में मिलता है जिसे एक तिहाई खर्च पर ही घर में बनाया गया। वर्षभर चलने वाले इस प्रकल्प के तहत उपखंड में पक्षियों के दाना परिंडे लगाने और रिफिलिंग का क्रम जारी रहेगा।
युवाओं ने पक्षी मित्र प्रकल्प में 45 डिग्री की भीषण गर्मी के दौरान उत्साह के साथ 200 से अधिक दाने के फीडर और 100 पानी के परिंडे लगाए साथ ही 50 फिडर लोगो के घरों में बाटे गए।
परिंडे लगाने व फीडर बांधने वालों में न्यू हाउसिंग बोर्ड के साहिल गुलबानी, करन पारीक, कैलाश घारू, हिमांशु नाजवानी, उज्जवल पारीक, प्रियांशु नाजवानी सहित कई साथियों ने पक्षी मित्र बन लोगों को प्रेरित किया।

error: Content is protected !!