अजमेर, 19 जून। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा संग्रहाध्यक्ष, खोज व उत्खनन अधिकारी (पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2023 का आयोजन बुधवार को अजमेर जिला मुख्यालय पर किया गया।
आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक श्री आशुतोष गुप्ता ने बताया कि संग्रहाध्यक्ष के पद हेतु प्रातः 10 से 12.30 बजे तक परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें पंजीकृत 7779 अभ्यर्थियों में से 619 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए। इसी प्रकार खोज एवं उत्खनन अधिकारी के पद हेतु परीक्षा आयोजन दोपहर 3 से 5.30 बजे तक किया गया। इसमें पंजीकृत 7008 अभ्यर्थियों में से 154 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए।