आई.पी.ई. ग्लोबल व स्माइल फाउंडेशन द्वारा संचालित मंजिल कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के 63 व्यावसायिक शिक्षा संचालित विद्यालयों में कार्यरत 82 व्यावसायिक प्रशिक्षको की दो दिवसीय प्रक्षिक्षण कार्यशाला का आयोजन होटल रॉयल बीकन में प्रारंभ किया गया l कार्यक्रम का शुभारम्भ समसा कार्यालय से जिला शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार जोशी ,सहायक जिला कार्यकम अधिकारी (ए.पी.सी.) नवीन सागर सोनी, जिला कार्यक्रम अधिकारी निहाल सांखला व लेखा अधकारी गिरिराज व्यास द्वारा किया गया | मंजिल कार्यक्रम अंतर्गत टेक महिंद्रा फाउंडेशन के सहयोग से व्यावसायिक प्रशिक्षको के प्रशिक्षण कौशल को बेहतर बनाने,कॉसलिंग सत्र,एम्प्लोयाबिलिटी स्किल्स प्रशिक्षण, उपलब्ध उच्च शिक्षा के विकल्प, डिजिटल शिक्षा, इग्लिश स्पीकिंग,क्लासरूम मैनेजमेंट व फायनेंसियल लिटरेसी आदि विषय पर प्रशिक्षित किया जायेंगा l
विद्यार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा द्वारा अधिकाधिक लाभान्वित करने हेतु आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में सभी व्यवसायिक प्रशिक्षको का प्रशिक्षण पूर्व व प्रशिक्षण पश्चात् मूल्यांकन के आधार पर सफल प्रशिक्षको को प्रमाणपत्र भी मंजिल कार्यकम द्वारा प्रदान किये जायेंगे l
दो दिवसीय प्रशिक्षण टेक महिंद्रा फाउंडेशन,दिल्ली से मास्टर ट्रेनर सुस्मिता मिश्रा ,खुशबु गोयल व तरन कौर द्वारा दिया जा रहा है l इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला समसा कार्यालय द्वारा प्रधानाचार्य कविता अजवानी, व शालू कौशल मित्र नीतू परिहार व खुशबु कम्बोज को मास्टर ट्रेनर के तौर पे प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु नामित किया गया है जिससे की भविष्य में आवश्यकता अनुसार ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया जा सके l
इस प्रशिक्षण का आयोजन मंजिल कार्यक्रम संचालित सभी 9 जिलो में किया जायेगा | इस अवसर पर मंजिल परियोजना से मान सिंह शेखावत,आरती चतुर्वेदी,धीरज सिंगोदिया,राधिका कच्छावा व आनिया चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे |