नीट पेपर लीक एवं अनियमितताओं के खिलाफ जयपुर विरोध प्रदर्षन में अजमेर से भी शामिल हुए कांग्रेसजन

आज दिनांक 21 जून 2024 – नीट पेपर लीक एवं अनियमितताओं के खिलाफ राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डटोसरा के नेतृत्व में जयपुर के कलेक्ट्री पर विरोध प्रदर्शन में अजमेर कई नेता मौजूद रहे।
पीसीसी सचिव डॉ सुनील लारा ने बताया माननीय प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डटोसरा जी ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार को कोसते हुए कहा कि नीट पेपर रद्द करना चाहिए और देश का युवा न्याय मांग रहा है समोदी सरकार के लोकतंत्र एवं भ्रष्टाचार ने लाखों युवाओं के भविष्य के साथ कुठाराघात किया है।
नीट पेपर लीक में संगठित भ्रष्टाचार के सबूत मिल चुके हैं बेईमानी के बावजूद शिक्षा मंत्री ने झूठ बोलकर देश को गुमराह किया है स
नीट के परीक्षा को निरस्त कर सीबीआई की जांच होनी चाहिए और नैतिकता के आधार पर शिक्षा मंत्री को तत्काल अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए
जयपुर के इस धरने -प्रदर्शन में अजमेर के कई नेता शामिल हुए जिनमें राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री नसीम अख्तर ,राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉ सुनील लारा, नगर निगम के प्रतिपक्ष के नेता द्रोपती कोली, नौरत गुर्जर, विजय नागोरा, अशोक सुकरिया,शैलेंद्र अग्रवाल,वाहिद खान, चंदन सिंह, धर्मेंद्र शर्मा आदि नेता मौजूद थे।
भवदीय
डॉ. सुुनील लारा
सचिव
पी.सी.सी.
मो. 9828430478

error: Content is protected !!