आज दिनांक 03 जुलाई 2024 – नगर निगम पार्षदो द्वारा साधारण सभा में पारित 50 लाख के विकास कार्य को शीघ्रताषीघ्र कराने बाबत् माननीया महापौर महोदया नगर निगम अजमेर को ज्ञापन सौपा गया।
यह जानकारी देते हुए पार्षद नरेष सत्यावना ने बताया कि पिछली साधारण सभा में प्रत्येक वार्ड में 50 लाख का विकास कार्य करवाये जाने का निर्णय सर्वसहमति से लिया गया था जो कि 25-25 लाख रू. दो फेस में कराने का वादा किया गया था। लेकिन आज दिवस तक उक्त सम्बन्ध में निगम द्वारा काई भी निविदा या एस्टीमेट नही तक नहीं बनवाये गये है जिससे समस्त पार्षदगणों में रोष व्याप्त है।
ज्ञापन में महापौर महोदया से यह मांग की गई है कि 10 दिवस के अन्दर अगर प्रत्येक वार्ड के तक्मीना बनाया जाकर निविदा जारी करने के आदेष नहीं दिये गये तो 10 दिवस पश्चात् समस्त पार्षद धरना प्रदर्षन व घेराव करेगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी निगम प्रषासन की होगी।
ज्ञापन देने वालो में मुख्य रूप से पार्षद नरेष सत्यावना, श्याम प्रजापति, सुनील धानका, मनीष सेठी, अनिता चौरसिया, पिंकी बालोटिया, मो. वसीम, हमीद खान, कुषाल कोमल, चंचल बैरवाल, नकुल खण्डेलवाल, काजल यादव, रष्मि हिगोंरानी, हितेष्वरी टांक, लक्ष्मी बुन्देल, बनवारीलाल, साहिबा बैग, सहित कई पार्षद मौजूद रहे।
भवदीय
(नरेष सत्यावना)
पार्षद, नगर निगम,
मो. 7023305967