द्रोपदी कोली को नेता प्रतिपक्ष पद से हटाये जाने की मांग

अजमेर दक्षिण से कांग्रेस प्रत्याशी द्रौपदी कोली के खिलाफ लामबन्ध हुए अजमेर दक्षिण के ब्लॉक मंडल अध्यक्ष वार्ड अध्यक्ष व समस्त कार्यकारिणी अध्यक्ष और पदाधिकारी ‘सचिन पायलट’ गुट पर कार्रवाई करने का आरोप
( द्रोपदी कोली को नेता प्रतिपक्ष पद से हटाये जाने की मांग )
अजमेर, आज दिनांक 03 जुलाई 2024 बुधवार को प्रेस वार्ता आयोजित कर हम राजस्थान प्रदेष कांग्रेस कमेटी द्वारा दिनांक 01 जुलाई 2024 को जारी आदेषानुसार राजस्थान के कुछ ब्लॉक अध्यक्षों/मंडल अध्यक्षों/वार्ड अध्यक्षों सहित कार्यकारिणी को भंग किया गया है जिसमें अजमेर दक्षिण विधानसभा के ब्लॉक ‘अ’, ‘ब’ और समस्त मंडल अध्यक्षों व कार्यकारिणी को भी भंग कर दिया गया है।
यह एक तरफा आदेष हमारे समझ से परे है और यह किसी भी तरह न्यायोचित भी नहीं है, जैसा की हमारी जानकारी में आया है कि फिडबैक के आधार पर इन्हें भंग किया जा रहा है तो यह फिडबैक किस से लिया गया है और यदि एक पक्षीय फिडबैक के आधार पर निर्णय ले लिया गया है बिना किसी नोटिस के तो यह पूरी तरह गलत निर्णय है।
हम सभी इस निर्णय को तर्कसंगत नहीं मानते है और इसे हमारी राजनीति को समाप्त करने का षडयन्त्र मानते है जिसके लिए हम सभी अजमेर दक्षिण से कांग्रेस प्रत्याक्षी व नेता प्रतिपक्ष द्रोपदी कोली को जिम्मेदार मानते है। द्रोपदी कोली स्वयं कमजोर चुनाव लड़ी और जीती हुई सीट से पराजित हुई है। इनके विधानसभा चुनाव में और हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में हम सभी के द्वारा पूरी निष्ठा के साथ कार्य किया गया था, जिसके सबूत के तौर पर हमारे द्वारा प्रचार-प्रसार और मिटिंग के फोटोग्राफ और प्रेस कटिंग मौजूद है। द्रोपदी कोली जो कि वार्ड 44 के पार्षद भी है वह स्वयं अपने चुनाव से इसी वार्ड से हारी और अभी लोकसभा चुनाव में पुनः स्वयं के वार्ड को जीता नहीं पाई।
अजमेर लोकसभा चुनाव मेें द्रोपदी कोली को चुनाव प्रबन्धन हेतु लोकसभा कोर्डिनेटर नियुक्त किया गया था। देखा जाये तो लोकसभा चुनाव में मिली जबरदस्त हार पर द्रोपदी कोकली को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिये था इसके उलट उनके द्वारा लगातार हम पर द्वोषारोपण किया जा रहा है, जो भी पूर्ण रूप से निराधार आरोप है।
अजमेर लोकसभा के चुनाव में हम लगभग सभी विधानसभा में हारे तो कार्यवाही स्वरूप केवल दक्षिण विधानसभा के ब्लॉक अध्यक्षों पर कार्यवाही करना कही ना कही इस शंकाओं को भी उजागर करता है कि हमें कांग्रेस नेता सचिन पायलट का समर्थक होना भी इन्हें नागवार हो रहा है और उनके समर्थकों को बिना किसी तथ्यों के एकतरफा हटाये जाने का षडयंत्र है।
हम इस षडयंत्र के खिलाफ है और सभी तथ्यों की एक रिपोर्ट प्रदेष अध्यक्ष, राजस्थान प्रभारी और ए.आई.सी.सी को अवगत करायेगे।
कुछ अन्य महत्वपूर्ण बिन्दु अजमेर लोकसभा चुनाव में:-
1. अजमेर लोकसभा क्षेत्र की दूूसरी विधानसभओं के अपेक्षाकृत अजमेर दक्षिण विधानसभा का हार का अंतर कम रहा है।
2. द्रोपदी कोली द्वारा चुनाव लड़ने के पश्चात् से शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किये गये थे उनसे नदारत रही है और हम सभी कार्यक्रमों में पूरी टीम के साथ सक्रीय रहे है।
3. द्रोपदी कोली द्वारा पीसीसी में ब्लॉक अध्यक्षों/मंडल अध्यक्षो/वार्ड अध्यक्षों के खिलाफ षिकायत की इन्होने चुनाव में कार्य नहीं किया था खिलाफ में कार्य किया तो हम चुनौति देते है कि वह एक भी सबूत हमारे खिलाफ पेष करेक तो हम स्वेच्छा से कांग्रेस से इस्तीफा दे देगे।
4. हमारी नियुक्ति के पश्चात् से हमने तमाम वार्डो में अध्यक्षों सहित ब्लॉक/मंडल/वार्ड की कार्यकारिणी का गठन किया है और सभी वार्डो में मीटिंगे आयोजित कर कांग्रेस पार्टी को मजबूत किया है जिसके समस्त फोटो, विडियो, अखबार की कटिंग आदि संलग्न है।
5. द्रोपदी कोली को नगर निगम नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया गया था तब तमाम पार्षदो ने इनकी इस नियुक्ति का जबरदस्त विरोध किया था इनका अपने साथी पार्षदो के साथ ही कोई तालमेल नहीं रहा है और ना ही यह नेता प्रतपक्ष के पद के साथ न्याय कर पा रही है।
6. द्रोपदी कोली ने अजमेर लोकसभा चुनाव की जिम्मेदारी भी स्वयं के पास रखी। इनके द्वारा किसी भी पदाधिकारियों की कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई जिसका परिणाम भी सभी के सामने है।
7. द्रोपदी कोली जी के विधानसभा चुनाव में संगठन द्वारा ब्लॉक अध्यक्षों को जिम्मेदारी दी गई थी उसमें उन्होने अपनी पूरी टीम के साथ संगठन को जिताने का कार्य किया जिसमें समस्त पार्षदो, वार्ड अध्यक्षों, मण्डल अध्यक्षों ने अपनी जिम्मेदारी को संभालते हुए विधानसभा चुनाव में कार्य किया। इनके जगह यदि कोई दूसरा प्रत्याक्षी चुनाव लड़त तो विधानसभा चुनाव जितता। यह अपने मिस मेनेजमेन्ट व कार्यकर्ताओं के साथ तालमेल सही नहीं होने के कारण चुनाव हारी है।
इस दौरान मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष पवन ओड, निर्मल बैरवाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पार्षद हितेश्वरी टांक, पूर्व नेता प्रतिपक्ष व पार्षद नरेश सत्यावना, पार्षद श्याम प्रजापति, चन्द्रशेखर बालोटिया, सुनिल धानका कुशाल कोमल, मनीष सेठी, चंचल बेरवाल, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष कैलाश कोमल, पूर्व पार्षद विजय सिह गहलोत, पार्षद प्रत्याशी विनोद आसनानी, मनीष सेन, मण्डल अध्यक्ष संजय यादव, राजु सबलानिया, गिरधारी तम्बोली, दीपक यादव, दिलिप गढवाल, उमेश बुन्देल, अहमद हुसैन, इनायत अली, नीरज भाटी, सुरेश मन्डावरिया, वार्ड अध्यक्ष पंकज जोनवाल, राकेश शर्मा, मनोज ज्योतियाना, गोविन्द पंवार, दिलिप सामरिया योगेश भारती, भोगेश उवाणा रवि यादव, वीरेंद्र गुर्जर, सुनील धोलपुरिया, विनोद नकवाल, राकेश शर्मा, रवि लोहार, शफीक कुरैशी, प्रमोद, योगेश शर्मा, भगवान सिंह चौहान, मनीष बायला, हरीरा गोरा, राधेश्याम मोयल, फजरूद्दीन, मोहित दौलिया, देवेन्द्र सिगोदिया, सुनिल दग्दी, हरीश जोनवाल तथा ब्लाक व मंडल कार्यकारिणी से ब्लॉक उपाध्यक्ष ताराचन्द्र फामडा व इन्दल चन्देल, करण सामरिया गणपत सामरिया, लोकेश सेवासिया, संजय डांगोरीया, मोती रेनवा, संजय मेघवंशी, शान्ती सामरिया, हेमराज सोनकर, खेमचन्द्र, कन्हैया लाल बुन्देल, गजानन्द सोलंकी, सेम मेशी अनिल गोयर, राहुल चावरिया, धर्मन्द्र देवल, रमेश सोलंकी, सुधीर जोसफ फारूक खान, सिद्धु, हिमांशु, दीपु सोलंकी, मयुर, लवलेश, गजानन्द, राजेन्द्र, टांक, आरिफ अब्बासी के साथ ब्लॉक मण्डल व वार्ड कार्यकारिणी मौजूद रहे।
भवदीय
(निर्मल बैरवाल)
ब्लॉक अध्यक्ष
मो. 9214675561

error: Content is protected !!