पूर्व मंत्री डॉ रघु शर्मा ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले बजट को बताया निराशाजनक

बजट में गठबंधन वाली पार्टियों को खुश करने की कोशिश की गई है ताकि गठबंधन सरकार को कोई खतरा न हो ।
डॉ० शर्मा ने कहा है कि वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट पूंजीवाद को समर्पित बजट है।
डॉ० शर्मा ने कहा है कि बजट में बेतहाशा महंगाई को कम करने के कोई उपाय नहीं किए गये हैं। देश में लगातार बढ़ रही बेरोजगारी को कम करने का कोई स्थाई समाधान नहीं कर एन० डी० ए० सरकार ने देश के युवाओं को निराश किया है। बजट में चिकित्सा एवं शिक्षा पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है।
ये बजट गरीब, मजदूर एवं मध्यम वर्गीय परिवारों की कमर तोड़ने वाला है। लोगों की आमदनी बढ़ाने की बजाय जेब काटने पर ज्यादा ध्यान दिया गया है। कृषि का डिजिटिलाइजेशन की घोषणा से किसानों एवं खेती पर भी पूंजीपतियों के नियंत्रण में चला जायेगा जो चिंताजनक है। आयकर में छूट भी ऊंट के मुंह में जीरे के समान है।
डॉ० शर्मा ने कहा कि केंद्रीय बजट में राजस्थान की पूर्ण रूप से उपेक्षा की गई है। जब से राजस्थान में भाजपा सरकार बनी है मुख्यमंत्री बार-बार 21 जिलों की प्यास बुझाने वाली पूर्वी राजस्थान केनाल प्रोजेक्ट पर वाह वाहीं लूटने का प्रयास कर रहे हैं।
केंद्रीय बजट में इस योजना का उल्लेख तक नहीं है, अब मुख्यमंत्री महोदय को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या उक्त योजना राज्य के बजट से पूरी की जायेगी। डॉ० शर्मा ने कहा कि ई. आर. सी. पी. पर राज्य सरकार को पूर्ण स्थिति स्पष्ट करनी चाहिये।

डाँ रघु शर्मा
9829054019

error: Content is protected !!