आर.एस.एस. पर से रोक हटाये सरकार परिषद ने की मांग

राजस्थान मंत्रालयिक कर्मचारी परिषद ने राज्य के मुख्यमंत्री श्री भजन लाल जी शर्मा को पत्र भेज कर राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ की गतिविधियो में कर्मचारियो के भाग लेने पर लगी रोक को अविलम्ब हटाने की मांग की है ।

परिषद के प्रदेशाध्यक्ष रणधीर सिंह कच्छावा ने बताया कि केन्द्र सरकार ने अपने आदेश से आर.एस.एस. पर से रोक हटा कर्मचारियो को संगठन की समस्त गतिविधियो में भाग लेने हेतु स्वतंत्र कर दिया है उक्त कदम स्वागत योग्य है ।

परिषद के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि राजस्थान में उक्त प्रतिबंध अभी भी लागू है जिससे कर्मचारी राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ की गतिविधियो में भाग नही ले पा रहे है गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ राष्ट्रवाद राष्ट्रीय विचारधारा वाला संगठन है किन्तु अब तक उक्त संगठन पर रोक होने से कर्मचारी उसका हिस्सा नहीं बन पा रहे है अतःं राज्य की सरकार प्रतिबंध को अविलम्ब हटाये ।

भारतीय मजदूर संघ के स्थापना दिवस पर परिषद के मोहित सोनी, शुभ कुमार जैन,देवेन्द्र धनेरिया तेजकरण गहलोत,वन्दना गुप्ता,नयनतारा, प्रणत जैसवाल ने जिले द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया ।

(रणधीर ंिसंह कच्छावा)
प्रदेशाध्यक्ष

error: Content is protected !!