दंत स्वास्थ्य निःशुल्क चेकअप कैंपरू अद्वैत सेंटर में 55 दिव्यांग बच्चों को मिला लाभ

अजमेर, दिनांक 14 सितम्बर 2024, अद्वैत सेंटर फॉर एक्सीलेंस, पंचशील नगर अजमेर में अभिभावक शिक्षक मीटिंग के साथ-साथ डेंटल हेल्थ निःशुल्क चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि डाॅ. निर्मल शेखावत, होप क्लिनिक, निदेशक श्री राकेश कुमार कौशिक, सचिव एवं मुख्य कार्यकारी श्रीमती क्षमा आर कौशिक आदि द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया ।
श्री कौशिक द्वारा संस्था की जानकारी दी साथ ही अद्वैत केन्द्र में आयोजित कैंप में अतिथियों का स्वागत दिव्यांग बच्चों द्वारा तैयार बुके भेंटकर किया गया। दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों को सक्रिय भागीदारी हेतु पुरस्कार दिया गया। केम्प में मीनू स्कूल चाचियावास 20, अद्वैत सेंटर के 35 दिव्यांग बच्चों ने लाभ मिला। इस कार्यक्रम में अद्वैत व मीनू स्टाफ की पूर्ण भागीदारी रही।

error: Content is protected !!