रोहिताश अध्यक्ष व राजेंद्र कोषाध्यक्ष
अजमेर, 16 सितंबर (): राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की उपशाखा अजयमेरू उपशाखा के चुनाव सोमवार को गांधी भवन तोपदड़ा स्कूल में निर्वाचन अधिकारी रेखा बघेल की देखरेख में संपन्न हुए।
अजमेर उपशाखा में रोहिताश सारस्वत अध्यक्ष, भरत सिंह पंवार मंत्री, मिनाक्षी शर्मा महिला मंत्री, राजेंद्र प्रसाद सारस्वत को कोषाध्यक्ष सहित जिले की महासमिति सदस्य का गठन किया गया। राजस्थान शिक्षक संघ अजयमेरु उपशाखा के सोमवार को हुए चुनाव में नई कार्यकारिणी गठित की गई। कार्यकारिणी में सभाध्यक्ष शंभू सिंह चौहान, उप सभाध्यक्ष ओम प्रकाश ओझा व रेखा राजावत, अध्यक्ष रोहितास सारस्वत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह राठौड़, उपाध्यक्ष (पुरुष) बलराज सिंह चौहान, उपाध्यक्ष (महिला) अन्जना गहलोत, मंत्री भरत सिंह पंवार, महिला मंत्री मिनाक्षी शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सारस्वत निर्वाचित हुए। इसी प्रकार महेन्द्र चौहान, शिवचरण, अनिता गढ़वाल, राजकिशोर तिवारी, दुर्गा शंकर पारीक, शीतल शर्मा, सूर्यकान्त त्रिपाठी सदस्य तथा भगवान सिंह गौड़, रोहितास सारस्वत, भरत सिंह पंवार, राजेश वैष्णव व योगेश पारीक को प्रदेश महासमिति सदस्य बनाया गया।