*लियो क्लब बिजयनगर रॉयल द्वारा किया गया तपस्वियों का सम्मान।*

लियो क्लब बिजयनगर रॉयल के विभिन्न सदस्यो द्वारा विगत दिनों मैं त्याग और तप के पावन पर्व पर उपवास की कठोर तपस्या की गई जिसमे 4 तपस्वियों द्वारा पंद्रह उपवास की तपस्या की गई, 2 तपस्वियों द्वारा नो उपवास की तपस्या की गई , 2 तपस्वियों द्वारा आठ उपवास की तपस्या की गई , 3 तपस्वियों द्वारा पांच उपवास की तपस्या की गई, 14 तपस्वियों द्वारा 3 उपवास की तपस्या की गई जिनका लियो क्लब रॉयल के द्वारा त्याग और तप करने वाले सभी सदस्यो का माल्यार्पण कर व मोमेंटो देकर उनका सम्मान किया गया ।तपस्वियों के सम्मान समारोह मैं क्लब अध्यक्ष लियो शुभम छाजेड़, सचिव अंकुश बणुट, कोषाध्यक्ष शशांक चोपड़ा, पूर्व डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट नवीन चोपड़ा, लायन अध्यक्ष विनोद नाहर, लियो कनविनियर देवेंद्र रांका सहित लायन व लिओ साथी उपस्थित रहे। मंच संचालन लिओ के पूर्व डिस्ट्रिक्ट कोर्डिनेटर लायन अमित लोढ़ा द्वारा किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में लायंस क्लब इंटरनेशनल के उपप्रांतपाल प्रथम एमजेएफ लायन रामकिशोर जी गर्ग उपस्थित रहे ।रामकिशोर जी गर्ग द्वारा लियो क्लब रॉयल द्वारा की जा रही विभिन्न सेवा गतिविधियों का भी अवलोकन किया गया एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले लिओ साथियों को पिन लगाकर सम्मानित किया गया । उपप्रांतपाल द्वारा इससे पूर्व कस्बे में चातुर्मास हेतु विराजित जैन संत प्रियदर्शन मुनि जी महाराज साहब के दर्शन वंदन कर आशीर्वाद ग्रहण किया गया ।

error: Content is protected !!